Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

Shri Ram Rakhi Mahotsav

Shri Ram Rakhi Mahotsav: मुस्लिम बहनों के हाथों से सजेगी रामलला की राखी

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर इस बार अयोध्या में भक्ति के साथ सामाजिक समरसता का अद्भुत दृश्य साकार होगा।


shri ram rakhi mahotsav मुस्लिम बहनों के हाथों से सजेगी रामलला की राखी

Shri Ram Rakhi Mahotsav: मुस्लिम बहनों के हाथों से सजेगी रामलला की राखी |

समीर शाही, अयोध्या: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर इस बार अयोध्या में भक्ति के साथ सामाजिक समरसता का अद्भुत दृश्य साकार होगा। प्रभु श्रीराम के लिए विशेष राखी मुस्लिम समाज की आठ बहनें तैयार कर रही हैं। श्रद्धा के इन सूत्रों में धर्म की सीमाओं से परे सनातन संस्कृति के उस भाव का दर्शन होगा, जिसमें श्रीराम समूचे समाज के आराध्य हैं।

सातवां श्रीराम राखी महोत्सव 

सुजानपुर शेरवाघाट के श्री श्रृंगी ऋषि बाबा सेवा संस्थान की ओर से 25 से 27 अगस्त तक सातवां श्रीराम राखी महोत्सव होगा। गणपति पूजन, सरयू पूजन, राम राखी पूजन, शंखनाद, 5,000 स्वयंसेवक की ओर से हनुमान चालीसा पाठ, बाल कलाकारों की प्रस्तुति, भजन संध्या और राम राखी शोभायात्रा सहित विविध धार्मिक अनुष्ठान होंगे। पूर्णाहुति विशाल भंडारे के साथ होगी। इस विशेष मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को आमंत्रित किया गया है। साथ ही, कई अन्य विशिष्ट अतिथियों को भी न्योता भेजा गया है। यह अनुष्ठान केवल उत्सव नहीं, श्रीराम के समरसता-संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आध्यात्मिक संकल्प है।

मुस्लिम महिलाएं तैयार करेंगी राखी

संयोजक सुभाष सिंह के अनुसार प्रभु श्रीराम और उनके तीनों भाइयों के लिए विशेष राखियां तैयार की जा रही हैं। केले के उस पवित्र तने से यह राखियां बनेंगी जिसकी वर्षभर पूजा होती है। लखनऊ निवासी अंजली सिंह की अगुवाई में मुस्लिम समाज की आठ महिलाएं इसे श्रद्धापूर्वक तैयार कर रही हैं। राम मंदिर परिसर के परकोटे स्थित मंदिरों के

Related to this topic: