NCB और DEA का संयुक्त ऑपरेशन

अमेरिका भेजी जा रही नशीली दवाओं के नेटवर्क का भंडाफोड़, 5 लाख गोलियां पकड़ीं; चार शहरों से 6 आरोपी गिरफ्तार

NCB और अमेरिकी DEA ने ऑपरेशन मॉनसून थंडर में चार शहरों में छापेमारी कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। नेटवर्क से 59 हजार से ज्यादा ग्राहकों का डेटा मिला।

By : हितेंद्र शर्मा
अमेरिका भेजी जा रही नशीली दवाओं के नेटवर्क का भंडाफोड़, 5 लाख गोलियां पकड़ीं; चार शहरों से 6 आरोपी गिरफ्तार

भारत के रास्ते अमेरिका में प्रतिबंधित दवाओं की सप्लाई करने वाले अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के भारतीय मॉड्यूल का नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और अमेरिकी ड्रग एन्फोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन (DEA) ने भंडाफोड़ किया है । 'ऑपरेशन मॉनसून थंडर' के तहत चार शहरों में छापेमारी कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है।  जांच में जून 2022 से नवंबर 2026 के बीच करीब 5 लाख गोलियों वाले 3,000 पार्सल अमेरिका भेजे जाने का पता चला है। 

चार शहरों में छापेमारी, 59 हजार ग्राहकों का डेटा मिला

NCB के मुताबिक 4 से 13 नवंबर के बीच हैदराबाद, दिल्ली, कोलकाता और लखनऊ में कार्रवाई की गई । जांच के दौरान अमेरिका भेजे जाने के लिए तैयार 1,500 से अधिक गोलियों वाली कई खेपों की पहचान की गई  एजेंसी ने इसकी जानकारी DEA से साझा की, जिसके बाद अमेरिकी एजेंसी ने दो खेप जब्त कीं ।

जांच में नेटवर्क के पास 59 हजार से अधिक ग्राहकों का डिजिटल डेटाबेस मिला। इसमें लेनदेन, डिलीवरी पते, पुरानी खेपों और USPS ट्रैकिंग आईडी का रिकॉर्ड शामिल है,, यह जानकारी अमेरिकी एजेंसी को दी गई है, ताकि वहां के खरीदारों और डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े लोगों की पहचान की जा सके ।

Telegram और WhatsApp से लेते थे ऑर्डर

 भारत में बैठे आरोपी Telegram, Skype और WhatsApp के जरिए ऑर्डर लेते थे, अमेरिका में मौजूद उनके साथी डाक और डिलीवरी नेटवर्क, खासकर USPS के जरिए खेप पहुंचाते थे । ग्राहकों और शिपमेंट का हिसाब Google Sheets जैसे साझा डिजिटल रिकॉर्ड में रखा जाता था। 

वित्तीय जांच में Venmo, UPI, क्रिप्टोकरेंसी, दूसरे लोगों के बैंक खातों और हवाला के इस्तेमाल के संकेत मिले हैं । एजेंसियां अब भुगतान की कड़ियां जोड़कर नेटवर्क के लाभार्थियों की पहचान कर रही हैं, दवाओं की संभावित अंतरराष्ट्रीय खरीद और सप्लाई के स्रोतों की भी जांच जारी है।

संबंधित सामग्री

MP Fake Sim Trap Expose: एमपी में फर्जी सिम का बड़ा जाल, 80 आरोपी गिरफ्तार, 1,907 साइबर शिकायतें जुड़ीं

MP Fake Sim Trap Expose: एमपी में फर्जी सिम का बड़ा जाल, 80 आरोपी गिरफ्तार, 1,907 साइबर शिकायतें जुड़ीं

एमपी पुलिस ने ऑपरेशन फास्ट 2.0 में फर्जी सिम नेटवर्क पर कार्रवाई कर 100 केस दर्ज किए और 80 आरोपी गिरफ्तार किए। 1,437 फर्जी सिम और 1,907 साइबर शिकायतें जुड़ी मिलीं।

Nov 20, 2026
Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में अकवान का असर, 21 नवंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, रायपुर में 21 डिग्री पर अटका पारा

Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में अकवान का असर, 21 नवंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, रायपुर में 21 डिग्री पर अटका पारा

चक्रवात अकवान के असर से छत्तीसगढ़ में 20 और 21 नवंबर को बारिश और बिजली का अलर्ट है। रायपुर का अधिकतम तापमान 21 डिग्री रहा। किसानों को धान ढकने की सलाह।<br/>

Nov 20, 2026
Blind Cricket Final:ब्लाइंड एशिया कप का फाइनल बारिश में धुला, पाकिस्तान बना चैंपियन, भारत ने कहा अब नहीं खेलेंगे

Blind Cricket Final:ब्लाइंड एशिया कप का फाइनल बारिश में धुला, पाकिस्तान बना चैंपियन, भारत ने कहा अब नहीं खेलेंगे

ढाका में ब्लाइंड एशिया कप का फाइनल बारिश से नहीं हुआ और पाकिस्तान को विजेता घोषित किया गया। भारतीय टीम ने फैसले को खेल भावना के खिलाफ बताया और सेरेमनी में नहीं गई।

Nov 20, 2026
Breaking News: राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भारत-A की दमदार शुरुआत, नेपाल को 306 रन से हराया

Breaking News: राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भारत-A की दमदार शुरुआत, नेपाल को 306 रन से हराया

Rising Stars Match Update: राइजिंगि स्टार्स एशिया कप में भारत-ए ने नेपाल को 306 रन के अंतर से हरा दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरे टीम शुरूआत से ही लय में नजर नहीं आई।

Nov 20, 2026
दुनिया में युद्ध-अशांति के बीच सभ्यतागत जुड़ाव ही शांति की मजबूत गारंटी: SCO मंच से PM मोदी

दुनिया में युद्ध-अशांति के बीच सभ्यतागत जुड़ाव ही शांति की मजबूत गारंटी: SCO मंच से PM मोदी

PM मोदी ने SCO के पहले सभ्यता संवाद मंच से कहा कि सांस्कृतिक जुड़ाव वैश्विक शांति की मजबूत गारंटी है। AI अनुवाद, साझा शोध और हेरिटेज सर्किट का सुझाव दिया।

Nov 20, 2026