क्रिकेट। राइजिंग स्टार्स एशिया कप में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले ने दर्शकों को हैरान कर दिया। पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल की टीम फ्लॉप हो गई। वहीं, भारत की शुरूआत जीत के साथ हुई है।
दरअसल, तिलक वर्मा की कप्तानी में इंडिया-ए की टीम ने शुक्रवार के दिन एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट की शुरुआत की है। वहीं, मुकाबला दोहा में खेला गया। जहां शुक्रवार को नेपाल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी।
भारत ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 332 रन बनाए। कुमार कुशाग्र ने 117 रन की पारी खेली। उन्होंने 10 चौके और 5 सिक्स लगाए। तिलक ने 107 रन बनाए। उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के लगाए। वैभव सूर्यवंशी ने 26 और सूर्यांश शेडगे ने नाबाद 36 रन बनाए।
जवाब में नेपाल की टीम 11.3 ओवर में महज 26 रन पर सिमट गई। टीम के कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। भारत से प्रिंस यादव ने 5 विकेट लिए। हर्षित राणा ने 4 विकेट लिए।