Cyclone Akwan Crop Loss: CM Sai Orders Survey

Akwan Cyclone Effect: अकवान तूफान से बर्बाद फसलों पर किसानों को मिलेगी मदद, मुख्यमंत्री साय ने दिए सर्वे के निर्देश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अकवान चक्रवात से फसलों के नुकसान पर सभी कलेक्टरों को तत्काल सर्वे के निर्देश दिए। पात्र किसानों को आरबीसी 6-4 के तहत मदद और बीमा दावा मिलेगा।

By : संजय चतुर्वेदी
Akwan Cyclone Effect: अकवान तूफान से बर्बाद फसलों पर किसानों को मिलेगी मदद, मुख्यमंत्री साय ने दिए सर्वे के निर्देश

Cyclone Crops Damaged compansations

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अकवान चक्रवात के असर से प्रदेश में फसलों को हुए नुकसान पर किसानों को राहत देने की घोषणा की है। उन्होंने सभी जिला कलेक्टरों को प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल फसल क्षति का सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने किसानों को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार हर प्रभावित अन्नदाता के साथ खड़ी है और किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है। सर्वे पूरा होने के बाद सभी पात्र किसानों को नियमानुसार आर्थिक सहायता दी जाएगी।

प्रदेश के सीएम ने यह बात शुक्रवार को दिल्ली रवाना होने से पहले रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में कही। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि चक्रवात के कारण फसलों को हुए नुकसान को देखते हुए प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को सर्वे कराने के निर्देश दिए गए हैं।

आरबीसी 6-4 के तहत मिलेगी आर्थिक मदद

मुख्यमंत्री साय ने स्पष्ट किया कि जिला कलेक्टरों की सर्वे रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित किसानों को राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी) 6-4 के प्रावधानों के तहत पात्रता के अनुसार आर्थिक सहायता दी जाएगी। वहीं, भुगतान से पहले जिला प्रशासन को नुकसान का सर्वे कराने के निर्देश दिए गए हैं। सीएम ने कहा कि इससे पहले भी चक्रवात के कारण प्रदेश में किसानों की फसलें प्रभावित हुई थीं। उस समय भी सरकार ने प्रशासन के माध्यम से सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को सहायता उपलब्ध कराई थी। सरकार ने राहत दिलाने के लिए इस बार भी उसी प्रक्रिया को अपनाएगी।

बीमित फसलों पर मिलेगा बीमा क्लेम

जिन किसानों की फसलें बीमित हैं, उन्हें संबंधित फसल बीमा योजना के नियमों के तहत पात्र बीमा दावा राशि दिलाने के लिए भी तेजी से कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्रभावित किसानों को हरसंभव मदद सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कदम समय पर उठाए जाएं।

संबंधित सामग्री

MP Fake Sim Trap Expose: एमपी में फर्जी सिम का बड़ा जाल, 80 आरोपी गिरफ्तार, 1,907 साइबर शिकायतें जुड़ीं

MP Fake Sim Trap Expose: एमपी में फर्जी सिम का बड़ा जाल, 80 आरोपी गिरफ्तार, 1,907 साइबर शिकायतें जुड़ीं

एमपी पुलिस ने ऑपरेशन फास्ट 2.0 में फर्जी सिम नेटवर्क पर कार्रवाई कर 100 केस दर्ज किए और 80 आरोपी गिरफ्तार किए। 1,437 फर्जी सिम और 1,907 साइबर शिकायतें जुड़ी मिलीं।

Nov 20, 2026
Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में अकवान का असर, 21 नवंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, रायपुर में 21 डिग्री पर अटका पारा

Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में अकवान का असर, 21 नवंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, रायपुर में 21 डिग्री पर अटका पारा

चक्रवात अकवान के असर से छत्तीसगढ़ में 20 और 21 नवंबर को बारिश और बिजली का अलर्ट है। रायपुर का अधिकतम तापमान 21 डिग्री रहा। किसानों को धान ढकने की सलाह।<br/>

Nov 20, 2026
Blind Cricket Final:ब्लाइंड एशिया कप का फाइनल बारिश में धुला, पाकिस्तान बना चैंपियन, भारत ने कहा अब नहीं खेलेंगे

Blind Cricket Final:ब्लाइंड एशिया कप का फाइनल बारिश में धुला, पाकिस्तान बना चैंपियन, भारत ने कहा अब नहीं खेलेंगे

ढाका में ब्लाइंड एशिया कप का फाइनल बारिश से नहीं हुआ और पाकिस्तान को विजेता घोषित किया गया। भारतीय टीम ने फैसले को खेल भावना के खिलाफ बताया और सेरेमनी में नहीं गई।

Nov 20, 2026
Breaking News: राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भारत-A की दमदार शुरुआत, नेपाल को 306 रन से हराया

Breaking News: राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भारत-A की दमदार शुरुआत, नेपाल को 306 रन से हराया

Rising Stars Match Update: राइजिंगि स्टार्स एशिया कप में भारत-ए ने नेपाल को 306 रन के अंतर से हरा दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरे टीम शुरूआत से ही लय में नजर नहीं आई।

Nov 20, 2026
UP Pension Decision: यूपी में पेंशन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला; 2 कानून रद्द, कर्मचारियों को राहत

UP Pension Decision: यूपी में पेंशन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला; 2 कानून रद्द, कर्मचारियों को राहत

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी के 2021 और 2025 के पेंशन कानूनों को असंवैधानिक बताया। नियमित कर्मचारियों की शुरुआती अस्थायी सेवा पेंशन में जुड़ेगी, दावों पर 6 महीने में फैसला होगा।

Nov 20, 2026