Blind Asia Cup: Pakistan Declared Winner

Blind Cricket Final:ब्लाइंड एशिया कप का फाइनल बारिश में धुला, पाकिस्तान बना चैंपियन, भारत ने कहा अब नहीं खेलेंगे

ढाका में ब्लाइंड एशिया कप का फाइनल बारिश से नहीं हुआ और पाकिस्तान को विजेता घोषित किया गया। भारतीय टीम ने फैसले को खेल भावना के खिलाफ बताया और सेरेमनी में नहीं गई।

By : संजय चतुर्वेदी
Blind Cricket Final:ब्लाइंड एशिया कप का फाइनल बारिश में धुला, पाकिस्तान बना चैंपियन, भारत ने कहा अब नहीं खेलेंगे

Blind Cricket Team Final

क्रिकेट। भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट में एक और विवाद शुरू हो गया है। बांग्लादेश के ढाका में शुक्रवार को होने वाला मेंस एशिया कप फॉर द ब्लाइंड का फाइनल बारिश के कारण नहीं हो सका। इसके बाद पाकिस्तान को टूर्नामेंट का विजेता घोषित कर दिया गया। इसके विरोध में भारतीय टीम अवॉर्ड सेरेमनी में नहीं गई

संयुक्त विजेता के बाद पाकिस्तान को घोषित किया चैंपियन

मूल खबर के मुताबिक पहले पाकिस्तान और भारत को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। इसके बाद वर्ल्ड ब्लाइंड क्रिकेट (WBBC) के अध्यक्ष और पाकिस्तान ब्लाइंड क्रिकेट काउंसिल के प्रमुख सुल्तान शाह ने पाकिस्तान को विजेता घोषित किया। मैच रेफरी को भी यही फैसला सुनाना पड़ा। ट्रॉफी जीतने के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने शर्मनाक हरकत करते हुए राफेल गिराने का सेलिब्रेशन किया।

भारत ने कहा- अब पाकिस्तान के साथ नहीं खेलेंगे

क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इन इंडिया (CABI) के महासचिव शैलेंद्र ने कहा कि जब तक यह विवाद नहीं सुलझता, भारतीय टीम पाकिस्तान के साथ कोई मैच नहीं खेलेगी। भारतीय टीम ने इस फैसले को खेल भावना के खिलाफ बताया है। टीम का विरोध सिर्फ ट्रॉफी को लेकर नहीं, बल्कि फाइनल खेले बिना एक टीम को विजेता घोषित करने के तरीके को लेकर भी है।

पाकिस्तान कैसे बना चैंपियन

फाइनल बारिश के कारण शुरू ही नहीं हे सका। टूर्नामेंट के नियमों और लीग स्टेज के प्रदर्शन के आधार पर पाकिस्तान को विजेता घोषित किया गया। पाकिस्तान पॉइंट्स टेबल में 6 अंकों के साथ पहले और भारत 4 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा।

भारत फाइनल तक कैसे पहुंचा

 भारत ने लीग स्टेज में श्रीलंका और बांग्लादेश के हराया। हालांकि वह पाकिस्तान के खिलाफ हार का मुंह देखना पड़ा। उस लीग मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 179/6 रन बनाए। कप्तान ने जुझारू पारी खेलते हुए 62 रन बनाए। वहीं, संजय कुमार शाह ने 30 रन और डी वेंकटेश ने 26 रन बनाए। इस मुकाबले में पाकिस्तान को जीत के लिए 180 रन चाहिए थे।

पाकिस्तान के कप्तान निसार अली ने 64 रन बनाए और टीम आखिरी ओवर तक मुकाबले में रही। अंतिम 2 गेंदों पर 7 रन चाहिए थे। नियामतुल्लाह ने पांचवी गेंद पर छक्का और आखिरी गेंद पर चौका लगाकर पाकिस्तान को 1 विकेट से जीत दिला दी।

टूर्नामेंट में 5 देशों की टीमें शामिल थीं

ब्लाइंड एशिया कप 15 से 20 नवंबर तक ढाका में हो रहा था। इसमें भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और अफगानिस्तान की टीमें शामिल थीं। अफगानिस्तान की टीम प्रतियोगिता में नहीं उतरी, इसलिए बाकी 4 टीमों के बीच लीग मुकाबले खेले गए।

ब्लाइंड क्रिकेट के नियम

इस खेल में ऐसे खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं जिन्हें बिल्कुल नहीं या बहुत कम दिखाई देता है। गेंद के अंदर छोटे धातु के टुकड़े या बॉल बेयरिंग होते हैं, जिनकी आवाज से खिलाड़ी गेंद की दिशा समझते हैं। गेंदबाजी अंडरआर्म होती है, ताकि बल्लेबाज आवाज आसानी से पहचान सके।

खिलाड़ियों को देखने की क्षमता के आधार पर बी1 बी2 और बी3 कैटेगरी में रखा जाता है। बी1 में पूरी तरह दृष्टिहीन, बी2 में कम दिखाई देने वाले और  बी3 में अपेक्षाकृत ज्यादा देखने की क्षमता वाले खिलाड़ी होते हैं। टीम में अलग-अलग कैटेगरी के खिलाड़ियों का होना जरूरी है। बी 1 बल्लेबाज के बल्ले से निकले रन दोगुने गिने जाते हैं। वहीं, बी1 खिलाड़ी को रनर दिया जाता है।

संबंधित सामग्री

MP Fake Sim Trap Expose: एमपी में फर्जी सिम का बड़ा जाल, 80 आरोपी गिरफ्तार, 1,907 साइबर शिकायतें जुड़ीं

MP Fake Sim Trap Expose: एमपी में फर्जी सिम का बड़ा जाल, 80 आरोपी गिरफ्तार, 1,907 साइबर शिकायतें जुड़ीं

एमपी पुलिस ने ऑपरेशन फास्ट 2.0 में फर्जी सिम नेटवर्क पर कार्रवाई कर 100 केस दर्ज किए और 80 आरोपी गिरफ्तार किए। 1,437 फर्जी सिम और 1,907 साइबर शिकायतें जुड़ी मिलीं।

Nov 20, 2026
Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में अकवान का असर, 21 नवंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, रायपुर में 21 डिग्री पर अटका पारा

Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में अकवान का असर, 21 नवंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, रायपुर में 21 डिग्री पर अटका पारा

चक्रवात अकवान के असर से छत्तीसगढ़ में 20 और 21 नवंबर को बारिश और बिजली का अलर्ट है। रायपुर का अधिकतम तापमान 21 डिग्री रहा। किसानों को धान ढकने की सलाह।<br/>

Nov 20, 2026
Breaking News: राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भारत-A की दमदार शुरुआत, नेपाल को 306 रन से हराया

Breaking News: राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भारत-A की दमदार शुरुआत, नेपाल को 306 रन से हराया

Rising Stars Match Update: राइजिंगि स्टार्स एशिया कप में भारत-ए ने नेपाल को 306 रन के अंतर से हरा दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरे टीम शुरूआत से ही लय में नजर नहीं आई।

Nov 20, 2026
Akwan Cyclone Effect: अकवान तूफान से बर्बाद फसलों पर किसानों को मिलेगी मदद, मुख्यमंत्री साय ने दिए सर्वे के निर्देश

Akwan Cyclone Effect: अकवान तूफान से बर्बाद फसलों पर किसानों को मिलेगी मदद, मुख्यमंत्री साय ने दिए सर्वे के निर्देश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अकवान चक्रवात से फसलों के नुकसान पर सभी कलेक्टरों को तत्काल सर्वे के निर्देश दिए। पात्र किसानों को आरबीसी 6-4 के तहत मदद और बीमा दावा मिलेगा।

Nov 20, 2026
UP Pension Decision: यूपी में पेंशन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला; 2 कानून रद्द, कर्मचारियों को राहत

UP Pension Decision: यूपी में पेंशन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला; 2 कानून रद्द, कर्मचारियों को राहत

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी के 2021 और 2025 के पेंशन कानूनों को असंवैधानिक बताया। नियमित कर्मचारियों की शुरुआती अस्थायी सेवा पेंशन में जुड़ेगी, दावों पर 6 महीने में फैसला होगा।

Nov 20, 2026