श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में बुधवार को मिली करीब छह माह की लावारिस बच्ची को उसके परिजनों से मिला दिया गया।
Ayodhya News: सोशल मीडिया पर खबर वायरल होते ही परिजनों को मिली छह माह की बच्ची |
समीर शाही, अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में बुधवार को मिली करीब छह माह की लावारिस बच्ची को उसके परिजनों से मिला दिया गया। बच्ची के मंदिर परिसर में मिलने की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित होने के बाद परिजन उसकी तलाश में पहुंचे।
सूचना मिलने पर संबंधित अधिकारियों ने बच्ची को सुरक्षित संरक्षण में लिया था। सोशल मीडिया पर बच्ची की तस्वीर और खबर प्रसारित होने के बाद परिजनों ने उसकी पहचान की और अधिकारियों से संपर्क किया। आवश्यक सत्यापन के बाद बच्ची को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
बच्ची के परिजनों के मिल जाने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। कुछ समय के लिए मंदिर परिसर में लावारिस मिली बच्ची को लेकर तरह-तरह की आशंकाएं जताई जा रही थीं, लेकिन सोशल मीडिया पर सूचना के प्रसार से बच्ची अपने परिवार तक पहुंच गई।