Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

Ram Mandir Meeting

Ram Mandir Meeting: श्रीराम मंदिर ट्रस्ट की बैठक आज, बागड़ा बन सकते है महासचिव!

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में चढ़ावे की कथित चोरी होने के विवादों के बीच आज अयोध्या में ट्रस्ट की एक बड़ी बैठक बुलाई गई है।


ram mandir meeting श्रीराम मंदिर ट्रस्ट की बैठक आज बागड़ा बन सकते है महासचिव

Ram Mandir Meeting: श्रीराम मंदिर ट्रस्ट की बैठक आज, बागड़ा बन सकते है महासचिव! |

Ram Mandir Meeting: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में चढ़ावे की कथित चोरी होने के विवादों के बीच आज अयोध्या में ट्रस्ट की एक बड़ी बैठक बुलाई गई है। चंपत राय के इस्तीफे के बाद खाली हुए पदों को लेकर इस बैठक पर देश भर की नजरें टिकी हुई हैं।  

बीएल बागड़ा बन सकते हैं महासचिव?

मंदिर ट्रस्ट की बैठक से पहले विश्व हिंदू परिषद के महामंत्री बीएल बागड़ा को ट्रस्ट का नया महासचिव बनाए जाने की चर्चाएं तेज हो गई है। बीएल बागड़ा पेशे से CA हैं और वे लंबे समय से संगठन में वित्तीय व प्रशासनिक प्रबंधन संभालते आ रहे है। चंपत राय के इस्तीफे के बाद से पूर्व IFS अधिकारी कृष्ण मोहन महासचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

इन खाली 3 पदों पर भी चर्चा

चंपत राय, डॉ. अनिल मिश्रा का इस्तीफा और बिमलेंद्र मोहन मिश्र के निधन के बाद ट्रस्ट में खाली हुए पदों को भरने पर मंथन चल रहा है। महासचिव पद के अलावा अन्य खाली पदों के लिए बीएल बागड़ा वीएचपी राष्ट्रीय महामंत्री,  नीरज दानोदिया बजरंग दल राष्ट्रीय संयोजक, महंत आचार्य मिथिलेषनंदिनीशरण सिद्धपीठ हनुमन्निवास, महंत कमलनयनदास मणिरामदास छावनी के उत्तराधिकारी, महंत राजकुमार दास श्रीरामवल्लभाकुंज और डॉ. यतींद्र मोहन मिश्र का नाम चर्चा में बना हुआ है। 

दो चरणों में हो रही बैठक

खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि आज होने वाली बैठक दो चरणों में आयोजित होगी। पहले चरण की विशेष बैठक दोपहर में राम मंदिर परिसर के अंदर होगी। इसके बाद दूसरे चरण की बैठक मणिराम दास छावनी में ट्रस्ट की बैठक होगी। यह भी बता दें कि बैठक दोपहर 3 बजे से आयोजित होगी।