भूटान ने PM मोदी को समर्पित किया 76वां स्तूप

भूटान ने PM मोदी को समर्पित किया 76वां बौद्ध स्तूप, रिजिजू बोले- भारत के लिए बड़ा सम्मान

भूटान के राजा ने 108 बौद्ध स्तूपों में से 76वां स्तूप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्पित किया। किरेन रिजिजू ने इसे भारत के लिए बड़ा सम्मान बताया।

By : हितेंद्र शर्मा
भूटान ने PM मोदी को समर्पित किया 76वां बौद्ध स्तूप, रिजिजू बोले- भारत के लिए बड़ा सम्मान

गेलेफूः  भारत और भूटान की दोस्ती को एक खास सम्मान मिला है, भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 76वां बौद्ध स्तूप समर्पित किया है।  यह स्तूप भूटान में बनाए गए 108 स्तूपों में शामिल है, भारत के केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इसे देश के लिए बड़ा सम्मान बताया और भूटान के राजा का आभार जताया ।

108 स्तूपों में से मोदी को समर्पित किया 76वां स्तूप

यह कार्यक्रम 1 नवंबर को भूटान के गेलेफू माइंडफुलनेस सिटी में आयोजित किया गया । इस दौरान 108 बौद्ध स्तूपों को स्थापित कर उनका धार्मिक विधि से अभिषेक किया गया। भूटान के राजा की पहल पर तैयार इस परियोजना में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया।

इन सभी स्तूपों की ऊंचाई करीब 15 मीटर है। इन्हें एई (माउ) नदी के किनारे करीब 11.7 किलोमीटर लंबे क्षेत्र में बनाया गया है।  बौद्ध धर्म में 108 संख्या का विशेष महत्व माना जाता है ।

रिजिजू ने कहा- भारत के लिए बड़ा सम्मान

इस कार्यक्रम में भारत का प्रतिनिधित्व केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने किया। उन्होंने भूटान के राजा, रानी और प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे की मौजूदगी में प्रार्थना की । रिजिजू ने सोशल मीडिया पर लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी की भारत और भूटान की दोस्ती को मजबूत करने की सोच और गेलेफू माइंडफुलनेस सिटी परियोजना के लिए उनके समर्थन के सम्मान में 76वां स्तूप उन्हें समर्पित किया गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री की ओर से भी भूटान के राजा का आभार जताया। 

क्या है गेलेफू माइंडफुलनेस सिटी?

यह भूटान के राजा की महत्वाकांक्षी परियोजना है.  इसके तहत भूटान में एक आधुनिक शहर विकसित किया जा रहा है, जहां विकास के साथ प्रकृति, संस्कृति और लोगों की भलाई पर भी ध्यान दिया जाएगा । भारत ने भी इस परियोजना में सहयोग देने की प्रतिबद्धता जताई है। दोनों देशों के बीच व्यापार, ऊर्जा, निवेश और संपर्क बढ़ाने को लेकर भी बातचीत हुई है।

संबंधित सामग्री

आडवाणी जी : एक शताब्दी की ओर बढ़ती प्रेरणादायी यात्रा

आडवाणी जी : एक शताब्दी की ओर बढ़ती प्रेरणादायी यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकृष्ण आडवाणी के जन्मदिवस पर उनके संघर्ष, वैचारिक प्रतिबद्धता और राष्ट्रसेवा को याद करते हुए शतायु जीवन की कामना की।

Nov 09, 2026
PM Modi Bastar: बस्तर में बोले पीएम मोदी, अब दिमागी नक्सलियों से लड़ना होगा

PM Modi Bastar: बस्तर में बोले पीएम मोदी, अब दिमागी नक्सलियों से लड़ना होगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर स्थित कोबरा ऑपरेशंस बेस पर सीआरपीएफ (CRPF) जवानों के बीच पहुंचकर उनके साथ...

Nov 08, 2026
Bastar Olympics 2026: बस्तर ओलंपिक में रिकॉर्ड 6 लाख खिलाड़ी, पुरुषों से आगे रहीं बस्तर की बेटियां

Bastar Olympics 2026: बस्तर ओलंपिक में रिकॉर्ड 6 लाख खिलाड़ी, पुरुषों से आगे रहीं बस्तर की बेटियां

बस्तर ओलंपिक के तीसरे संस्करण में 6 लाख 492 खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया है। इनमें 3 लाख 83 हजार से ज्यादा महिलाएं हैं। जिला स्तर की प्रतियोगिताएं 16 नवंबर से होंगी।

Nov 06, 2026
 Captain Vaibhav: पहली बार कप्तान 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने, सैयद मुश्ताक अली में संभालेंगे बिहार की कमान

Captain Vaibhav: पहली बार कप्तान 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने, सैयद मुश्ताक अली में संभालेंगे बिहार की कमान

15 साल के वैभव सूर्यवंशी को पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार की कप्तानी मिली है। बिहार 14 नवंबर को इंदौर में सौराष्ट्र के खिलाफ पहला मैच खेलेगा।

Nov 06, 2026
CBSE Exam Datesheet Release: सीबीएसई 10वीं 12वीं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं

CBSE Exam Datesheet Release: सीबीएसई 10वीं 12वीं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं

सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी। परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होंगी, 10वीं 9 मार्च और 12वीं 9 अप्रैल तक चलेगी।

Nov 06, 2026