India vs New Zealand 5th T20 Seifert 93 Hamilton

5th T20 Result: साइफर्ट के 93 रन के आगे बेबस भारत, हैमिल्टन में 7 विकेट से हारा पर सीरीज 3-2 से अपने नाम की

हैमिल्टन में न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से हराया। टिम साईफर्ट ने 50 गेंदों में 93 रन ठोके, फिर भी टीम इंडिया ने पांच मैचों की टी20 सीरीज 3-2 से जीत ली।

By : संजय चतुर्वेदी
5th T20 Result: साइफर्ट के 93 रन के आगे बेबस भारत, हैमिल्टन में 7 विकेट से हारा पर सीरीज 3-2 से अपने नाम की

NZ Defeat India Series 3-2

क्रिकेट। न्यूजीलैंड के हैमिल्टन में रविवार को भारत को टिम साईफर्ट की तूफानी बल्लेबाजी भारी पड़ी।  साईफर्ट ने 50 गेंदों में 93 रन की पारी खेली। उनकी इस तूफानी पारी की बदौलत  न्यूजीलैंड ने पांचवें टी20 में भारत को 7 विकेट से हरा दिया। दरअसल, भारत के दिए 192 रन के लक्ष्य को कीवी टीम ने 18 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। हालांकि इस मुकाबले में हार के बावजूद टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज 3-2 से अपने नाम की।

साईफर्ट और फिलिप्स ने छीन लिया मैच

 न्यूजीलैंड टीम जब 192 रन का पीछा करने उतरी तो उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही। अर्शदीप सिंह ने दूसरे ओवर में फिन एलन को 2 रन पर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद डेरिल मिचेल और साईफर्ट ने दूसरे विकेट के लिए 73 रन जोड़े और मैच का रुख पलट दिया। नौवें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने मिचेल को आउट कर भारत को राहत दी। मिचेल ने 16 गेंदों में 29 रन बनाए, जिनमें चार छक्के थे।

दूसरे छोर से जारी रहा साईफर्ट का तूफान

मिचेल के जाने के बाद भी साईफर्ट रुके नहीं। उन्होंने ग्लेन फिलिप्स के साथ तीसरे विकेट के लिए 86 रन की साझेदारी की। 11 चौकों और पांच छक्कों वाली पारी देखकर लग रहा था कि वे अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक आसानी से पूरा कर लेंगे। पर 16वें ओवर में नीतीश कुमार रेड्डी ने उन्हें बोल्ड कर दिया और शतक अधूरा रह गया। इसके बाद फिलिप्स ने काम पूरा किया। उन्होंने 38 गेंदों में नाबाद 65 रन बनाए, जिसमें आठ चौके और तीन छक्के रहे। बेवोन जैकब्स एक रन बनाकर नाबाद लौटे।

पहले बल्लेबाजी में ईशान और अय्यर ने संभाली पारी

इससे पहले टॉस हारकर पहले खेलने उतरे भारत ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 191 रन बनाए। शुरुआत बेहद खराब रही। अभिषेक शर्मा दो गेंदों में 1 रन बनाकर लौटे और संजू सैमसन 10 गेंदों में 4 रन ही बना सके। दोनों को एडम मिल्ने ने आउट किया। यहां से ईशान किशन और कप्तान श्रेयस अय्यर ने मोर्चा संभाला और तीसरे विकेट के लिए 93 रन जोड़े। ईशान ने 32 गेंदों में 61 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और पांच छक्के थे। अय्यर ने 23 गेंदों में तीन चौके और चार छक्के लगाकर 50 रन बनाए। ईशान को ब्लेयर टिकनर ने 11वें ओवर में और अय्यर को नाथन स्मिथ ने 12वें ओवर में आउट किया।

आखिरी ओवरों में बिखरी बल्लेबाजी

भारत की आधी टीम 133 रन पर पवेलियन लौट चुकी थी। उपकप्तान तिलक वर्मा 8 गेंदों में 6 रन बनाकर स्मिथ के हाथों कैच एंड बोल्ड हुए। नमन धीर ने 23 गेंदों में 33 रन बनाए, लेकिन 19वें ओवर में टिकनर का शिकार बन गए। उन्होंने और नीतीश कुमार रेड्डी ने छठे विकेट के लिए 46 रन जोड़े। नीतीश ने 17 गेंदों में 22 रन बनाए। 20वें ओवर में मिल्ने ने नीतीश और भुवनेश्वर कुमार को आउट किया। न्यूजीलैंड की तरफ से मिल्ने ने चार विकेट लिए, जबकि स्मिथ और टिकनर को दो-दो विकेट मिले।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026