janjgir Digital Arrest Fraud Two Arrested Indore

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

By : संजय चतुर्वेदी
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Janjgir Elder Digital Arrest accused Arrest

रायपुर। छत्तीसगढ़ में डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर जांजगीर के एक बुजुर्ग से 32 लाख रुपये ठगने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जांजगीर पुलिस ने इंदौर, मध्य प्रदेश से दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम सौम्य जैसवार (21) और देवरजा अमकरे (24) हैं। सौम्य इंदौर के प्रजापत नगर और देवराज गुरु शंकर नगर का रहने वाला है। इस केस में पंजाब से एक आरोपी की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है। पुलिस ने दोनों के पास से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन, बैंक खाते से जुड़े दस्तावेज, आधार कार्ड और पैन कार्ड जब्त किए हैं।

पहले टेलीकॉम अफसर, फिर CBI अफसर बनकर आया फोन

जांजगीर के रहने वाले तुषाकर देवांगन ने पुलिस में ठगी की शिकायत दी थी। पुलिस के मुताबिक ठगों ने पहले टेलीकॉम अथॉरिटी का अधिकारी बनकर फोन किया। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता का मोबाइल नंबर मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में इस्तेमाल हुआ है और मुंबई के कोलाबा पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज है। इसके बाद सीबीआई अधिकारी बनकर कॉल किया गया और मनी लॉन्ड्रिंग केस में डिजिटल अरेस्ट की धमकी दी गई। बुजुर्ग इन बातों से घबरा गए।

24 घंटे से ज्यादा डराया और ठग लिए 32 लाख

ठग पीड़ित को 24 घंटे से ज्यादा समय तक अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन करते रहे। कभी पुलिस, कभी सीबीआई और कभी टेलीकॉम अथॉरिटी का अफसर बनकर बात की। पुलिस से सेटिंग कराने और मामले से बचाने का झांसा देकर उनसे 32 लाख रुपये ठग लिए गए। कुछ दिन बाद सारे नंबर बंद हो गए। तब बुजुर्ग को ठगी का एहसास हुआ। उन्होंने परिजनों को बताया कि पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले में बीएनएस की धाराओं  और आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज हुआ।

बैंक खातों की जांच से इंदौर पहुंची पुलिस

जांच में पुलिस ने उन बैंक खातों की जानकारी जुटाई, जिनमें ठगी की रकम गई थी। पता चला कि रकम स्लाइस स्मॉल फाइनेंस बैंक के खाते में जमा हुई थी। तकनीकी सबूतों के आधार पर पुलिस की टीम इंदौर पहुंची। वहां, सौम्य जैसवार और देवराज अमकरे को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। दोनों ने जुर्म कबूल किया और बताया कि ठगी की रकम उनके अपने बैंक खातों में आई थी। उनकी निशानदेही पर बैंक खातों से जुड़े मोबाइल नंबर, आधार कार्ड, पैन कार्ड औ मोबाइल फोन गवाहों के सामने जब्त किए गए। पर्याप्त सबूत मिलने पर दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।

साइबर थाना प्रभारी की अपीवल

साइबर थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने लोगों से अपील की है कि कानून में डिजिटल अरेस्ट जैसी कोई व्यवस्था नहीं है। पुलिस किसी को ऑनलाइन या वीडियो कॉल पर गिरफ्तार भी नहीं करती। मनी लॉन्ड्रिंग, ड्रग्स सप्लाई या किसी और अपराध में फंसाने का डर दिखाकर कई खुद को सीबीआई, पुलिस, टेलीकॉम अथॉरिटी, एयरपोर्ट या नेवी का अफसर बताए और पैसे मांगे तो उसकी बातों में न आएं। यह साइबर ठगी का तरीका है। उन्होंने कहा कि ऐसी कॉल आने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027 में भारत के 325 संस्थान शामिल हैं। आईआईटी दिल्ली 66वीं रैंक के साथ देश में पहले नंबर पर है, लेकिन भारत के सभी छह टॉप संस्थानों की रैंक गिरी।

Nov 03, 2026