MP Government College 500 Assistant Prof Promotion

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

By : संजय चतुर्वेदी
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Assistant Prof Promotion Hold

भोपाल। मध्य प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में करीब 500 सहायक प्राध्यापक सालों से प्रमोशन के इंतजार में बैठे हैं। वजह है परिवीक्षा अवधि यानी प्रोबेशन पीरियड की तारीखों में गड़बड़ी। ये सभी 2004 और 2005 में बैकलॉग के तहत भर्ती हुए थे। तारीखें साफ न होने से उनकी सेवा अवधि और वरिष्ठता के आधार पर मिलने वाले फायदे रुके हुए हैं। अब प्रांतीय शासकीय महाविद्यालयीन प्राध्यापक संघ ने उच्च शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन को पत्र लिखकर मामला जल्द सुलझाने की मांग की है।

संघ ने पत्र में क्या कहा

संघ के प्रांताध्यक्ष डॉ आनंद शर्मा के मुताबिक परिवीक्षा अवधि की गणना का यह मामला कई साल से पेंडिंग है। सामान्य प्रशासन विभाग और वित्त विभाग को इस पर कोई आपत्ति नहीं है। इसके बावजूद उच्च शिक्षा विभाग के स्तर पर फाइल आगे नहीं बढ़ पा रही। देरी की मार उन शिक्षकों पर पड़ रही है, जो बरसों से कॉलेजों में पढ़ा रहे हैं।

प्रमोशन की प्रक्रिया में भी आ रही अड़चन

कॉलेजों में अभी सहायक प्राध्यापकों को सीनियर असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर पदोन्नत करने की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में परिवीक्षा अवधि की तारीखें तय नहीं होने से इन शिक्षकों के प्रमोशन से वंचित रह जाने का खतरा है।

तीन साल से मंत्रिपरिषद के सामने नहीं पहुंचा मामला

संघ का कहना है कि विभाग पिछले तीन साल से इस मामले को मंत्रिपरिषद के सामने रखने की बात कह रहा है, पर अब तक हल नहीं निकला। इस बीच सामान्य प्रशासन, वित्त और विधि विभाग से बार बार राय लेने का सिलसिला चल रहा है। संघ ने मांग की है कि विभाग अपने स्तर पर जल्द फैसला ले और पात्र सहायक प्राध्यापकों को वरिष्ठता और सेवाकाल के हिसाब से प्रमोशन, करियर एडवांसमेंट समेत सारे लाभ दे।

संबंधित सामग्री

Mahadev App Big News: सौरभ के बाद रवि उप्पल यूएई में गिरफ्तार, महादेव ऐप केस में भारत लाने की तैयारी

Mahadev App Big News: सौरभ के बाद रवि उप्पल यूएई में गिरफ्तार, महादेव ऐप केस में भारत लाने की तैयारी

महादेव ऐप के सह संस्थापक रवि उप्पल को यूएई में गिरफ्तार किया गया है। सौरभ चंद्राकर के बाद अब उसे भी भारत लाने की तैयारी है। एजेंसियां प्रत्यर्पण की प्रक्रिया में जुटी हैं।

Nov 04, 2026
Bhopal Former IPS Murder: आईएएस ब्रांड है इसलिए मारा, पूर्व IAS के हत्यारे वरुण ने पुलिस को बताई वजह

Bhopal Former IPS Murder: आईएएस ब्रांड है इसलिए मारा, पूर्व IAS के हत्यारे वरुण ने पुलिस को बताई वजह

पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल की हत्या के आरोपी वरुण कुमार ने पुलिस पूछताछ में बेखौफ बयान दिए हैं। उसने कहा कि आईएएस ब्रांड है, इसलिए मार दिया।

Nov 04, 2026
Women Premier League:  का पांचवां सीजन 14 जनवरी से, पहली टक्कर RCB और MI की, फाइनल 7 फरवरी को

Women Premier League: का पांचवां सीजन 14 जनवरी से, पहली टक्कर RCB और MI की, फाइनल 7 फरवरी को

विमेंस प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला 14 जनवरी को वडोदरा में RCB और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। 5 टीमें 22 मैच खेलेंगी और फाइनल 7 फरवरी को होगा।

Nov 04, 2026
MP Police IPS Reshuffle: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 IPS के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी PSO से DGP बने

MP Police IPS Reshuffle: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 IPS के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी PSO से DGP बने

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 आईपीएस अफसरों के प्रभार बदले गए हैं। अवधेश गोस्वामी को पीएसओ से डीजीपी और विनीत कपूर को साइबर की जिम्मेदारी मिली है।

Nov 04, 2026
Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में जबलपुर हाईकोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका अर्जी खारिज कर दी। कोर्ट ने चैट और सीसीटीवी फुटेज को अहम माना।

Nov 04, 2026