MP Police headquarters 8 IPS Charge Reshuffle

MP Police IPS Reshuffle: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 IPS के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी PSO से DGP बने

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 आईपीएस अफसरों के प्रभार बदले गए हैं। अवधेश गोस्वामी को पीएसओ से डीजीपी और विनीत कपूर को साइबर की जिम्मेदारी मिली है।

By : संजय चतुर्वेदी
MP Police IPS Reshuffle: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 IPS के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी PSO से DGP बने

MP Police IPS ReShuffle

भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल में बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर उप पुलिस महानिरीक्षक प्रशासन ने 4 नवंबर 2026 को आदेश जारी किया। इसके तहत पीएचक्यू में तैनात 8 आईपीएस अफसरों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक नया कार्य सौंपा गया है। सबसे अहम बदलाव अवधेश गोस्वामी का है। इन्हें पीएसओ टू डीजीपी बनाया गया है।

डीआईजी स्तर के अफसरों को नई जिम्मेदारी मिली

साल 2009 बैच के आईपीएस अवधेश कुमार गोस्वामी अब तक डीआईजी कल्याण एवं लेखा ता। उन्हें इस पद से हटाकर डीआईजी पीएसओ टू डीजीपी पुलिस मुख्यालय भोपाल बनाया गया है। साथ में उन्हें डीआईजी नारकोटिक्स का दायित्व भी दिया गया है। इसी बैच के संतोष सिंह गैर अब तक डीआईजी अजाक थे। अब उन्हें डीआईजी पीटीआरआई बनाया गया है। तीसरे 2009 बैच के अफसर तुषार कांत विद्यार्थी डीआईजी पीटीआरआई के पद पर थे। उन्हें अब डीआईजी विसबल मुख्यालय भोपाल का नया प्रभार मिला है।

विनीत कुमार को साइबर, रघुवंश सिंह को कल्याण एवं लेखा

साल 2010 बैच के आईपीएस विनीत कपूर पहले पीएसओ टू डीजीपी और सामुदायिक पुलिसिंग का काम देख रहे थे। अब उन्हें डीआईजी साइबर पुलिस मुख्यालय भोपाल और सामुदायिक पुलिसिंग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं,  साल 2012 बैच के रघुवंश कुमार सिंह को डीआईजी कल्याण एवं लेखा पुलिस मु्ख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है। यह वही पद है, जिस पर अब तक अवधेश गोस्वामी थे।

एआईजी स्तर पर भी तीन बदलाव

सहायक पुलिस महानिरीक्षक यानी एआईजी स्तर के तीन अफसरों का कार्य भी बदला गया है। 2014 बैच के साई कृष्ण थोटा को एआईजी साइबर पुलिस मुख्यालय भोपाल बनाया गया है। 2017 बैच के पुनीत गेहलोद को एआईजी प्रशासन पुलिस मुख्यालय की जिम्मेदारी मिली है। वहीं, 2019 बैच के युवा आईपीएस शशांक को एआईजी जी, विशेष शाषा पुलिस मुख्यालय भोपाल का दायित्व सौंपा गया है।

संबंधित सामग्री

जीजेयू के 220 कर्मचारियों को 5 महीने से वेतन नहीं, 'स्वदेश' की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने लिया संज्ञान

जीजेयू के 220 कर्मचारियों को 5 महीने से वेतन नहीं, 'स्वदेश' की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने लिया संज्ञान

‘स्वदेश’ की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने GJU के संविदात्मक शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के 30 नवंबर 2026 तक वेतन भुगतान को मंजूरी दी।

Nov 17, 2026
Fake Paneer Seized: रायपुर स्टेशन पर भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दीपावली के बाद भी जारी मिलावटखोरी

Fake Paneer Seized: रायपुर स्टेशन पर भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दीपावली के बाद भी जारी मिलावटखोरी

रायपुर रेलवे स्टेशन पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने भोपाल से ट्रेन से आया करीब 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया। नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

Nov 15, 2026
RRB NTPC Last Date: आरआरबी एनटीपीसी आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी; आज रात 11:59 तक भर सकेंगे फॉर्म

RRB NTPC Last Date: आरआरबी एनटीपीसी आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी; आज रात 11:59 तक भर सकेंगे फॉर्म

रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 15 नवंबर कर दी है। 1688 पदों के लिए रात 11:59 बजे तक फॉर्म भरे जा सकेंगे।

Nov 15, 2026
INDvsNZ ODI Series: भारत ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड में जीती वनडे सीरीज, 209 रन डिफेंड कर पांचवां मैच 22 रन से जीता

INDvsNZ ODI Series: भारत ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड में जीती वनडे सीरीज, 209 रन डिफेंड कर पांचवां मैच 22 रन से जीता

भारत ने न्यूजीलैंड में 7 साल बाद वनडे सीरीज 3-2 से जीती। माउंट माउंगानुई में पांचवें मैच में 209 रन का स्कोर डिफेंड कर 22 रन से जीत मिली। तेज गेंदबाजों ने 7 विकेट लिए।

Nov 15, 2026
Birsa Munda Jayanti: बस्तर से सरगुजा तक बदल रही जनजातीय अंचलों की तस्वीर, 6691 गांवों में अभियान

Birsa Munda Jayanti: बस्तर से सरगुजा तक बदल रही जनजातीय अंचलों की तस्वीर, 6691 गांवों में अभियान

जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में पीएम जनमन और धरती आबा अभियान से 6691 गांव जोड़े गए हैं। 733 करोड़ की मंजूरी, नए छात्रावास, एकलव्य स्कूल और मोबाइल मेडिकल यूनिट भी शामिल हैं।

Nov 15, 2026