Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

Ayodhya Lata Mangeshkar Chowk

Ayodhya News: 15 अगस्त से पहले तिरंगे का अपमान! निगम पर उठे सवाल

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के बीच रामनगरी अयोध्या से राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को लेकर गंभीर सवाल खड़े करने वाली तस्वीर सामने आई है।


ayodhya news 15 अगस्त से पहले तिरंगे का अपमान निगम पर उठे सवाल

Ayodhya News: 15 अगस्त से पहले तिरंगे का अपमान! निगम पर उठे सवाल |

समीर शाही, अयोध्या: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के बीच रामनगरी अयोध्या से राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को लेकर गंभीर सवाल खड़े करने वाली तस्वीर सामने आई है। नया घाट स्थित लता मंगेशकर चौक पर फटा हुआ तिरंगा अब भी लहरा रहा है, लेकिन जिम्मेदार नगर निगम अधिकारियों की नजर इस ओर नहीं पड़ रही है।

देशभर में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारियां चल रही हैं। सरकारी भवनों और प्रमुख चौराहों को सजाया जा रहा है, वहीं अयोध्या जैसे धार्मिक एवं पर्यटन नगरी के प्रमुख स्थल पर राष्ट्रीय ध्वज की ऐसी स्थिति व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।

चौक और जेल के पास का तिरंगा उतर गया, यहां क्यों नहीं?

स्थानीय लोगों के अनुसार शहर के चौक तथा जेल के पास लगाए गए तिरंगे को बारिश के मौसम को देखते हुए पहले ही उतार लिया गया था। ऐसे में सवाल यह है कि नया घाट स्थित तिरंगे की स्थिति जिम्मेदार अधिकारियों को क्यों नहीं दिखाई दी? फटा हुआ राष्ट्रीय ध्वज लगातार लहराता रहना न केवल प्रशासनिक लापरवाही का संकेत है, बल्कि राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता पर भी सवाल खड़ा करता है।

अब देखना यह है कि नगर निगम प्रशासन इस तस्वीर को देखकर जागता है या 15 अगस्त की तैयारियों के शोर में फटा तिरंगा ही राष्ट्रभक्ति की हकीकत बयान करता रहेगा। नगर निगम के जिम्मेदारों को फोन करने पर फोन नही उठा।

Related to this topic: