MP IAS Promotion

MP IAS Promotion: नए साल पर MP के कई अफसरों को मिलेगा प्रमोशन, ग्वालियर कलेक्टर की बदलेगी रैंक

MP IAS Promotionमध्य प्रदेश के प्रशासनिक और पुलिस महकमे के अधिकारियों के लिए नया साल बड़ी सौगात लेकर आ रहा है।

By : विकास जैन
MP IAS Promotion: नए साल पर MP के कई अफसरों को मिलेगा प्रमोशन, ग्वालियर कलेक्टर की बदलेगी रैंक

MP IAS Promotion: नए साल पर MP के कई अफसरों को मिलेगा प्रमोशन, ग्वालियर कलेक्टर की बदलेगी रैंक

MP IAS Promotion: मध्य प्रदेश के प्रशासनिक और पुलिस महकमे के अधिकारियों के लिए नया साल बड़ी सौगात लेकर आ रहा है। राज्य सरकार 1 जनवरी से प्रदेश के करीब एक हजार अधिकारियों को प्रमोशन देने जा रही है। इस बड़े फेरबदल के तहत राज्य के 13 जिलों में पदस्थ कलेक्टरों की रैंक भी अपग्रेड होगी। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके लिए पदोन्नति समिति की तैयारियां तेज कर दी हैं। दिसंबर महीने में होने वाली डीपीसी की बैठक में अकेले IAS के 150 से अधिक अधिकारियों के प्रमोशन पर अंतिम मुहर लगेगी। सभी विभागों के पदोन्नति आदेश 31 दिसंबर तक जारी करने का लक्ष्य रखा गया है।

13 जिलों के कलेक्टरों का बढ़ेगा कद

प्रमोशन की इस सूची में 13 जिलों के कलेक्टर शामिल हैं। 2011 बैच की आईएएस अधिकारी और वर्तमान में ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान पदोन्नत होकर सचिव बनेंगी। वहीं, 2014 बैच के 12 जिलों के कलेक्टरों को उपसचिव से अपर सचिव के पद पर प्रमोट किया जाएगा। इस सूची में जबलपुर कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा, खंडवा कलेक्टर ऋषभ गुप्ता, देवास कलेक्टर नेहा मीना, नर्मदापुरम कलेक्टर आशीष वशिष्ठ, सिंगरौली कलेक्टर अंकित अस्थाना, बालाघाट कलेक्टर आदित्य सिंह, मुरैना कलेक्टर लोकेश जांगिड़, सागर कलेक्टर दिलीप कुमार यादव, अशोकनगर कलेक्टर साकेत मालवीय, अलीराजपुर कलेक्टर नीतू माथुर, डिंडोरी कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया और निवाड़ी कलेक्टर जमुना भिड़े के नाम शामिल हैं।

प्रमुख सचिव और सचिव बनने वाले IAS

प्रमुख सचिव: 2003 बैच के तीन वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजय गोयल, निशांत वरवड़े और ज्ञानेश्वर बी. पाटिल को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नत किया जाएगा।

सचिव: 2011 बैच के अधिकारियों को अपर सचिव से सचिव बनाया जाएगा। इनमें रुचिका चौहान के अलावा वीएस चौधरी कोलसानी, हरजिंदर सिंह, सौरभ कुमार सुमन, नेहा मारव्या, विजय कुमार जे., अनुग्रह पी., बी विजय दत्ता, मोहित बुंदस, संजीव श्रीवास्तव, चंद्रमौली शुक्ला, मनोज पुष्प, उमाशंकर भार्गव, गौतम सिंह, प्रीति जैन, उषा परमार, सरिता ओमबाला प्रजापति, मुजीबुर्रहमान खान, दिनेश जैन, गिरीश शर्मा, शिवराज सिंह वर्मा और वीरेंद्र कुमार शामिल हैं।

अपर सचिव वेतनमान और जूनियर बैच के प्रमोशन

2014 बैच के जिन अन्य आईएएस अधिकारियों को अपर सचिव का वेतनमान मिलेगा, उनमें अवि प्रसाद, शीतला पटले, तन्वी हुड्डा, ऋजु बाफना, भव्या मित्तल, क्षितिज सिंघल, सलोनी सिडाना, रानी बाटड़, चंद्रशेखर शुक्ला, दिलीप कुमार कापसे, बुद्धेश कुमार वैद्य, विनय निगम, अभय बेडेकर, सुधीर कोचर और अजयदेव शर्मा के नाम प्रमुख हैं। इसके साथ ही 2018 बैच के आईएएस अफसरों को जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड और 2023 बैच के अधिकारियों को सीनियर टाइम स्केल देने की प्रक्रिया भी प्रस्तावित है।

इन अधिकारियों को भी मिलेगा लाभ

पदोन्नति का दायरा केवल आईएएस तक सीमित नहीं है। सामान्य प्रशासन विभाग राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों को डिप्टी कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर और अपर कलेक्टर बनाएगा। राजस्व विभाग के तहसीलदारों और एसएलआर को भी डिप्टी कलेक्टर पद पर प्रमोट किया जाएगा। मंत्रालय के कर्मचारियों की डीपीसी भी इसी माह होगी।

दूसरी ओर, गृह विभाग में आईपीएस अधिकारियों को डीजी, स्पेशल डीजी, एडीजी, आईजी, डीआईजी, एसएसपी और एसपी रैंक पर प्रमोट किया जाएगा। राज्य पुलिस सेवा के डीएसपी, सीएसपी और एसडीओपी स्तर के अधिकारी एडिशनल एसपी बनेंगे। इसी तर्ज पर वन विभाग में भी आईएफएस  और राज्य वन सेवा के अधिकारियों को पदोन्नति दी जाएगी।

संबंधित सामग्री

Narayan Singh Kesari Passes Away: भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व राज्यसभा सांसद नारायण सिंह केसरी का निधन 

Narayan Singh Kesari Passes Away: भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व राज्यसभा सांसद नारायण सिंह केसरी का निधन 

मध्य प्रदेश से एक दुखद खबर सामने आई है। BJP के वरिष्ठतम नेताओं में शुमार और पूर्व राज्यसभा सांसद नारायण सिंह केसरी का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही प्रदेश भाजपा संगठन और का

Nov 22, 2026
MP New DGP 2026: कौन बनेगा MP का नया DGP? चर्चा में बने ये तीन नाम!

MP New DGP 2026: कौन बनेगा MP का नया DGP? चर्चा में बने ये तीन नाम!

मध्य प्रदेश पुलिस महकमे में नए डीजीपी को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो गई है। वर्तमान पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा का कार्यकाल 30 नवंबर 2026 को समाप्त हो रहा है।

Nov 22, 2026
Prof. Deen Dayal Bedia: प्रो. दीन दयाल बेदिया बने बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के नए कुलगुरु

Prof. Deen Dayal Bedia: प्रो. दीन दयाल बेदिया बने बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के नए कुलगुरु

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में नए कुलगुरु की नियुक्ति कर दी गई है।

Oct 14, 2026
MP IAS Transfer: MP में दो कलेक्टरों का हुआ तबादला, आदेश जारी 

MP IAS Transfer: MP में दो कलेक्टरों का हुआ तबादला, आदेश जारी 

मध्यप्रदेश में प्रशासनिक सर्जरी का सिलसिला अभी भी जारी है। इसी कड़ी में सामान्य प्रशासन विभाग ने दो IAS अधिकारियों के तबादले कर नई पदस्थापना की है।

Jul 29, 2026
MP Transfer: MP में फेरबदल, तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले, सूची जारी

MP Transfer: MP में फेरबदल, तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले, सूची जारी

मध्यप्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर तबादले और पदौन्नति का दौर जारी है। इसी कड़ी में ग्वालियर जिले में तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले किए गए है।

Jul 16, 2026