मध्यप्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर तबादले और पदौन्नति का दौर जारी है। इसी कड़ी में ग्वालियर जिले में तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले किए गए है।
MP Transfer: मध्यप्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर तबादले और पदौन्नति का दौर जारी है। इसी कड़ी में ग्वालियर जिले में तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले किए गए है। जिला कलेक्टर रूचिका चौहान ने तबादलों की सूची जारी कर दी है। जारी सूची के अनुसार तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के प्रभार में बदलाव किया है। जिसके बाद से कई अधिकारियों को यहां से वहां कर दिया गया है। तो कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ये अधिकारी यहां से हुए वहां
- वंदना यादव, तहसीलदार को गौशपुरा, तहसील ग्वालियर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- राजकुमार नागोरिया, प्रभारी तहसीलदार को तहसीलदार, तानसेन (वृत्त बेहट, हरितनापुर) की जिम्मेदारी दी गई है।
- राकेश वर्मा, प्रभारी नायब तहसीलदार को सिरसौद, तहसील तानसेन का प्रभार सौंपा है।
- दिव्य दर्शन शर्मा, प्रभारी तहसीलदार को तहसीलदार घाटीगांव (वृत्त घाटीगांव) की कमान सौंपी गई है।
- विजय कुमार शर्मा, नायब तहसीलदार को बिलौआ, तहसील मुरार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- नवीन भारदद्वज, तहसीलदार को तहसीलदार डबरा (वृत्त डबरा, टेकनपुर) जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- रमाशंकर सिंह. नायब तहसीलदार को बिलौआ, तहसील डबरा जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- जावेद सिंह, प्रभारी नायब तहसीलदार को छीमक/करियावटी, तहसील डबरा जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अधिकारियों की पदस्थापना एवं थाना
- सुरेश यादव, प्रभारी नायब तहसीलदार को तहसील सिटी सेंटर (थाना पड़ाव, जीआरपी, इन्दरगंज, उटीला, झांसी रोड, सिरोल, विश्वविदयालय, महिला थाना)
- महाराज सिंह सगर, नायब तहसीलदार को तहसील भितरवार (थाना भितरवार, बेलगदा, करहिया)
- मुन्ना सिंह गुर्जर, तहसीलदार को तहसील ग्वालियर ग्रामीण (थाना पुरानी छावनी बहोडापुर, ग्वालियर, हजीरा, तिघरा) पदस्थापना की गई है।
