MP PWD Promotion: मध्य प्रदेश के लोक निर्माण विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है। विभाग के 45 सहायक यंत्रियों को पदोन्नति प्रदान करते हुए कार्यपालन यंत्री के पद पर नई पदस्थापना दी गई है। लोक निर्माण विभाग द्वारा 25 नवंबर को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया गया है। इस फेरबदल के तहत भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर समेत प्रदेश के विभिन्न संभागों व जिलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश के अनुसार, सभी संबंधित अधिकारियों की ये नई नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक लागू रहेंगी।
संभागों व जिलों में नई पदस्थापनाएं
रणजीत सिंह: राजधानी संभाग क्रमांक-1, भोपाल में कार्यपालन यंत्री पदस्थ किए गए हैं।
एकता सांगुले और अमृत सिंह: भोपाल में कार्यपालन यंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पलक जैन: राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग, इंदौर का दायित्व दिया गया है।
नयना दुबे: सीहोर संभाग का कार्यपालन यंत्री बनाया गया है।
रोहित साहू: जबलपुर सेतु संभाग की कमान सौंपी गई है।
सीमा रजक: सागर में नई पदस्थापना दी गई है।
हिमांशु जैन: झाबुआ में पदस्थ किए गए हैं।
मानसी सिंह: सिंगरौली में नई जिम्मेदारी दी गई है।
देखे प्रमोशन और नई पोस्टिंग की पूरी सूची



