Ramesh Chandra Sharma: मध्यप्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार में एक और मंत्री की नियुक्ति की गई है। सरकार ने ने एक बड़ा फैसला लेते हुए राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से 23 नवंबर 2026 को आदेश जारी कर दिया गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, सरकार का यह फैसला आदेश जारी होने की तिथि से ही प्रभावशील हो गया है। इस निर्णय के बाद अब मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष के रूप में रमेश चंद्र शर्मा को राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री की सभी सुविधाएं और प्रोटोकॉल प्राप्त होंगे।
आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि राज्य शासन ने यह कदम मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण समिति नियम, 2012 के नियम 3 (ख) में शिथिलता प्रदान करते हुए उठाया है। सरकार के इस फैसले को कर्मचारी वर्ग के हितों और समिति के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक बड़े कदम के रूप में देखा जा रहा है।
