MP Holidays 2027: मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए आने वाले साल 2027 छुट्टियों के लिहाज से काफी राहत भरा रहने वाला है। नए साल के प्रस्तावित अवकाश कैलेंडर के अनुसार, कर्मचारियों को कुल 121 दिन, करीब 4 महीने 1 दिन की छुट्टियां मिलेंगी। यानी साल के 365 दिनों में से सरकारी कार्यालयों में केवल 244 दिन ही कामकाज होगा।
ड्राफ्ट तैयार, अंतिम मंजूरी बाकी
प्रशासनिक स्तर पर साल 2027 के सार्वजनिक और सामान्य अवकाशों का ड्राफ्ट तैयार कर अंतिम मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री सचिवालय भेज दिया गया है। मीडिया की खबरों की माने तो प्रदेश के सरकारी दफ्तरों में पहले की तरह 5-डे वर्किंग सोमवार से शुक्रवार प्रणाली को ही यथावत रखने का प्रस्ताव किया गया है।
रविवार को पड़ेंगे 4 त्योहार
साल 2026 के मुकाबले साल 2027 में कर्मचारियों को 3 सार्वजनिक अवकाश कम मिलेंगे। इसका मुख्य कारण इस बार 4 राष्ट्रीय पर्व और त्योहार रविवार के दिन पड़ रहे हैं, जिसके चलते कर्मचारियों को इनके लिए अलग से अवकाश का लाभ नहीं मिल पाएगा।
ऐसे समझें 121 छुट्टियों का गणित
शनिवार: 52 दिन
रविवार: 52 दिन
सार्वजनिक/सामान्य अवकाश: 17 दिन
ऐच्छिक अवकाश: कर्मचारियों को 62 ऐच्छिक छुट्टियों की सूची उपलब्ध कराई जाएगी, जिनमें से वे अपनी सुविधा अनुसार किन्हीं 3 अवकाशों का चयन कर सकेंगे।
2027 के त्योहार और छुट्टियां
26 जनवरी: गणतंत्र दिवस
6 मार्च: महाशिवरात्रि
10 मार्च: ईद-उल-फितर
22 मार्च: होली
26 मार्च: गुड फ्राइडे
1 अप्रैल: बैंकों की वार्षिक लेखाबंदी
15 अप्रैल: रामनवमी
19 अप्रैल: महावीर जयंती
17 मई: ईद-उल-जुहा (बकरीद)
20 मई: बुद्ध पूर्णिमा
16 जून: मोहर्रम
17 अगस्त: रक्षाबंधन
25 अगस्त: जन्माष्टमी
2 अक्टूबर: गांधी जयंती
29 अक्टूबर: दीपावली
30 अक्टूबर: गोवर्धन पूजा
25 दिसंबर: क्रिसमस
अन्य सामान्य अवकाश
20 फरवरी (शनिवार): संत रविदास जयंती
7 अप्रैल (बुधवार): गुड़ी पड़वा / महर्षि गौतम जयंती
8 अप्रैल (गुरुवार): चेटी चांद
14 अप्रैल (बुधवार): डॉ. अंबेडकर जयंती / वैशाखी
7 जून (सोमवार): महाराणा प्रताप जयंती / छत्रसाल जयंती
4 सितंबर (शनिवार): गणेश चतुर्थी
15 अक्टूबर (शुक्रवार): महर्षि वाल्मीकि जयंती
15 नवंबर (सोमवार): राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस