मध्य प्रदेश की करीब 1.25 करोड़ लाडली बहना, योजना की 39वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। इस बीच योजना से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
Ladli Behna Yojana: इस दिन जारी होगी लाडली बहना योजना की 39वीं किस्त!, बढ़कर मिलेगी राशि? |
Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश की करीब 1.25 करोड़ लाडली बहना, योजना की 39वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। इस बीच योजना से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मीडिया की खबरों के अनुसार मुख्यमंत्री मोहन यादव 19 अगस्त को मैहर जिले से सिंगल क्लिक के जरिए योजना की राशि महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर कर सकते हैं।
रक्षाबंधन से पहले खाते में आएंगे पैसे!
आमतौर पर लाडली बहना योजना की किस्त हर महीने की 10 से 15 तारीख के बीच जारी की जाती है। हालांकि, इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह और मुख्यमंत्री के व्यस्त कार्यक्रमों के चलते भुगतान में देरी हुई है। रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार 19 अगस्त को बहनों को यह तोहफा दे सकती है। मैहर जिला प्रशासन की ओर से भी मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
क्यों बढ़कर मिलेंगे पैसे?
लाडली बहनों के मन में सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस बार उनके खाते में नियमित 1500 की राशि आएगी या रक्षाबंधन के शगुन के तौर पर 250 अतिरिक्त मिलेंगे? हालांकि, राज्य सरकार की ओर से शगुन राशि को लेकर अभी कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है, लेकिन पिछली परंपराओं के अनुसार इस बार भी शगुन की राशि की उम्मीद जताई जा रही है।
19 अगस्त का इंतजार
फिलहाल मैहर कलेक्टर या सीएम मोहन के दौरे की अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन 19 अगस्त की संभावित तारीख को लेकर प्रशासनिक गलियारों में सुगबुगाहट तेज है।