India Women Win Asian Champions Trophy in Bhopal

Women Hockey Champion: भोपाल में भारत की महिला हॉकी टीम चैंपियन, चीन को 3-1 से हराया, टीम को 1 करोड़ ईनाम

भोपाल में भारत ने फाइनल में चीन को 3 के मुकाबले 1 गोल से हराकर महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीती। सीएम मोहन यादव ने टीम को 1 करोड़ और हर खिलाड़ी को 5 लाख रुपए देने का ऐलान किया।

By : स्वदेश डेस्क
Women Hockey Champion: भोपाल में भारत की महिला हॉकी टीम चैंपियन, चीन को 3-1 से हराया, टीम को 1 करोड़ ईनाम

women Hockey Champion India Beat China

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 अपने नाम कर ली। नाथू बरखेड़ा के नए अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए फाइनल में भारत ने चीन को 3 के मुकाबले 1 गोल से हरा दिया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने समापन समारोह में विजेता टीम को ट्रॉफी सौंपी।

फाइनल में चीन पर भारत की जीत

खिताबी मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार तालमेल दिखाया और चीन को मात दी। सीएम ने खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि टीम की लगन, मेहनत और जीतने के इरादे ने पूरे देश का सिर ऊंचा किया है। चीन की टीम के खेल की भी उन्होंने तारीफ की।

टीम को 1 करोड़, हर खिलाड़ी को 5 लाख

मुख्यमंत्री ने टीम के लिए 1 करोड़ रुपए के इनाम का ऐलान किया। हर खिलाड़ी को 5 लाख रुपए और सपोर्टिंग स्टाफ के हर सदस्य को ढाई लाख रुपए मिलेंगे। सीएम ने कहा कि सरकार खेलों को बढ़ावा देने में लगी है।

हॉकी दिलों को जोड़ती है

सीएम ने कहा कि हॉकी दिलों को जोड़ने वाला खेल है। उनके मुताबिक भोपाल में पहली बार इस स्तर की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता हुई। भोपाल और अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैचों की मेजबानी के लिए तैयार है और हॉकी संगठनों को प्रस्ताव भेजा जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश खेलों के स्वर्णिम दौर की ओर बढ़ रहा है।

खेल मंत्री विश्वास सारंग ने भी टीम को बधाई दी। समारोह में राज्य मंत्री कृष्णा गौर, खेल विभाग के प्रमुख सचिव विवेक पोरवाल, डीजीपी कैलाश मकवाना, अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ के अध्यक्ष दत्तो तैयब इकराम, एशियन हॉकी फेडरेशन के अध्यक्ष फोमियो ओगेरो और हॉकी इंडिया के पदाधिकारी मौजूद रहे। भोपाल के हॉकी ओलंपियन असलम शेर खां भी पहुंचे।    

संबंधित सामग्री

मानसरोवर में आज भक्ति की शाम, पुण्डरीक गोस्वामी सुनाएंगे प्रह्लाद चरित्र; ‘द ब्रजकीपर्स’ की होगी प्रस्तुति

मानसरोवर में आज भक्ति की शाम, पुण्डरीक गोस्वामी सुनाएंगे प्रह्लाद चरित्र; ‘द ब्रजकीपर्स’ की होगी प्रस्तुति

भोपाल में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत मानसरोवर कथा में आज तीसरे दिन भक्त प्रह्लाद के प्रसंग का वर्णन किया जाएगा

Nov 29, 2026
Jharkhand Road Accident: रामगढ़ में सड़क हादसे में बिहार नालंदा के 13 लोगों की मौत, रजरप्पा जा रहे थे श्रद्धालु

Jharkhand Road Accident: रामगढ़ में सड़क हादसे में बिहार नालंदा के 13 लोगों की मौत, रजरप्पा जा रहे थे श्रद्धालु

झारखंड के रामगढ़ में एनएच-33 पर स्कॉर्पियो हादसे में नालंदा के 13 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। मृतकों में चार बच्चे हैं और एक घायल अस्पताल में भर्ती है।

Nov 29, 2026
Gwalior Promising City: स्वच्छता में अव्वल नहीं, नंबर 1 बनने की दिशा में ग्वालियर को मिला सम्मान

Gwalior Promising City: स्वच्छता में अव्वल नहीं, नंबर 1 बनने की दिशा में ग्वालियर को मिला सम्मान

ग्वालियर को स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में स्टेट फर्स्ट प्रॉमिसिंग सिटी का पुरस्कार मिला है। यह नंबर 1 शहर का खिताब नहीं, बल्कि स्वच्छता के प्रयासों की पहचान है।

Nov 29, 2026
Sagar PM Awas Damaged: सागर के मेनपानी में तीन साल में जर्जर हुए पीएम आवास, 80 फीसदी मकानों में दरारें

Sagar PM Awas Damaged: सागर के मेनपानी में तीन साल में जर्जर हुए पीएम आवास, 80 फीसदी मकानों में दरारें

सागर के मेनपानी में पीएम आवास योजना के मकान तीन साल में ही जर्जर हो गए हैं। करीब 80 फीसदी मकानों में सीलन और दरारें हैं, 70 फीसदी से ज्यादा मकान खाली हैं।

Nov 29, 2026
California Earthquake: कैलिफोर्निया में भूकंप से मची हलचल, एयरपोर्ट से लौटाई फ्लाइट्स; 45 मिनट तक आफ्टरशॉक

California Earthquake: कैलिफोर्निया में भूकंप से मची हलचल, एयरपोर्ट से लौटाई फ्लाइट्स; 45 मिनट तक आफ्टरशॉक

अमेरिका के कैलिफोर्निया में 5.0 तीव्रता का भूकंप आया। लॉस एंजेलिस एयरपोर्ट पर उतर रही फ्लाइट्स को लौटाना पड़ा और एल सेगुंडो रिफाइनरी से आग की लपटें दिखीं।

Nov 29, 2026