Gwalior Promising City Award Swachh Survekshan

Gwalior Promising City: स्वच्छता में अव्वल नहीं, नंबर 1 बनने की दिशा में ग्वालियर को मिला सम्मान

ग्वालियर को स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में स्टेट फर्स्ट प्रॉमिसिंग सिटी का पुरस्कार मिला है। यह नंबर 1 शहर का खिताब नहीं, बल्कि स्वच्छता के प्रयासों की पहचान है।

By : संजय चतुर्वेदी
Gwalior Promising City: स्वच्छता में अव्वल नहीं, नंबर 1 बनने की दिशा में ग्वालियर को मिला सम्मान

Gwalior First City Award Doubt

ग्वालियर। देशभर में इसी महीने की 11 नवंबर को स्वच्छता पुरस्कार की घोषणा की गई थी। इसमें मध्यप्रदेश में ग्वालियर का नाम पहले स्थान पर आने की खबर से शहरवासी चौंक गए थे। नगर निगम के अधिकारी जहां इसे बड़ी उपलब्धि मानकर उत्साहित थे, वहीं शहर की जमीनी हकीकत से परिचित लोगों के मन में सवाल थे। उनका चौंकना स्वाभाविक था, क्योंकि शहर की वास्तविक स्थिति स्वच्छता में प्रदेश में अव्वल होने की गवाही नहीं देती। बाद में स्पष्ट हुआ कि ग्वालियर को प्रदेश का सबसे स्वच्छ शहर होने का पुरस्कार नहीं मिला है, बल्कि स्वच्छता के क्षेत्र में किए गए प्रयासों और उनमें आई प्रगति के लिए सम्मानित किया गया है।

प्रॉमिसिंग सिटी का मतलब

दरअसल, स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत ग्वालियर को 'स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी प्रॉमिसिंग सिटी' का पुरस्कार प्रदान किया गया है। प्रॉमिसिंग सिटी यानी संभावनाशील शहर। इस सम्मान का आशय है कि ग्वालियर ने स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन की दिशा में उल्लेखनीय पहल की है। यह प्रदेश में स्वच्छता का पहला स्थान हासिल करने का पुरस्कार नहीं, बल्कि उस दिशा में किए गए प्रयासों की सराहना है। दूसरे शब्दों में कहें तो ग्वालियर अभी स्वच्छता में अव्वल नहीं हुआ है, लेकिन अव्वल बनने की उसकी कोशिशों को राज्य स्तर पर पहचान मिली है।

केदारपुर प्लांट में 1200 टन कचरे के प्रसंस्करण की क्षमता

इस उपलब्धि का आधार कचरा प्रबंधन से लेकर नागरिक सहभागिता तक किए गए कई प्रयास बने हैं। नगर निगम ने नए कचरा निस्तारण संयंत्र स्थापित करने के साथ शहर में सौंदर्याकरण, निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट (सीएंडडी वेस्ट) के पुनर्चक्रण और गीले कचरे से बायोगैस बनाने की व्यवस्था विकसित की है। कार्ययोजना में 5.50 लाख मीट्रिक टन पुराने कचरे का निस्तारण तथा वैज्ञानिक लैंडफिल का विकास भी शामिल है।

कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण के लिए केदारपुर प्लांट में इटली की तकनीक पर आधारित 1200 टीपीडी क्षमता की मशीन स्थापित की गई है। इसकी प्रतिदिन 1200 टन कचरे के प्रसंस्करण की क्षमता है। इसमें लगभग 600 टन प्रतिदिन निकलने वाला नया कचरा और 600 टन पुराना कचरा शामिल है। इस व्यवस्था से शहर में रोजाना उत्पन्न होने वाले कचरे के साथ वर्षों से जमा अपशिष्ट के निस्तारण की दिशा में भी काम किया जा रहा है।

113 सड़कों से हटाई 10,600 किलो से अधिक धूल

शहर को स्वच्छ बनाने के अभियान के तहत 113 प्रमुख सड़कों सहित विभिन्न मार्गों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इसमें 10 हजार 600 किलोग्राम से अधिक धूल एकत्रित कर हटाई गई। वहीं लगभग 270 डोर-टू-डोर कचरा वाहनों के माध्यम से विभिन्न वार्डों में घरों से कचरा संग्रहण किया गया।

कचरा पृथक्करण को प्रोत्साहित करने की पहल

इस बार स्वच्छता अभियान की थीम 'बढ़ाएं हाथ, करें सफाई साथ' रखी गई थी। इसके माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता अभियान से जोड़ने और इसे जनभागीदारी का विषय बनाने पर जोर दिया गया। निगम अधिकारियों के अनुसार सिटीजन फीडबैक भी बेहतर रहा। घरों में गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग देने की आदत विकसित करने के लिए स्टार रैंकिंग व्यवस्था लागू की गई। 25 दिन या अधिक समय तक कचरा पृथक्करण करने वाले घरों को 5 स्टार, 16 से 24 दिन तक ऐसा करने वालों को 3 स्टार और 15 दिन से कम अवधि तक पृथक्करण करने वालों को 1 स्टार रैंक दी गई।

अब प्रयासों को धरातल पर उतारने की चुनौती

ग्वालियर को मिला यह सम्मान नगर निगम के प्रयासों और नागरिकों की भागीदारी का सकारात्मक मूल्यांकन है, लेकिन इसकी सार्थकता तभी होगी जब योजनाओं का असर शहर की सड़कों, बाजारों, बस्तियों और सार्वजनिक स्थलों पर दिखाई दे। संयंत्रों की क्षमता, सफाई अभियान और नवाचार तभी वास्तविक उपलब्धि बनेंगे, जब शहरवासियों को अपने आसपास स्वच्छता का बदलाव महसूस होगा। प्रॉमिसिंग सिटी का यह पुरस्कार ग्वालियर के लिए मंजिल नहीं, बल्कि उस दिशा में आगे बढ़ने का अवसर है।

इनका कहना है

नगर निगम के अपर आयुक्त टी प्रतीक राव के अनुसार, स्वच्छता में अव्वल आने के लिए जो प्रयास किए जा रहे हैं हम उनमें कोई कमी करने वाले नहीं हैं। बल्कि स्थिति को और बेहतर करेंगे। हमने केदारपुर में कचरा निस्तारण का जो प्लांट लगाया है वह इटेलियन टेक्नोलॉजी पर आधारित भारत का इकलौता प्लांट है। जिसकी कचरा निस्तारण क्षमता 1200 टन है, यानि मौजूदा दौर से दोगुनी। ऐसे में भविष्य में शहर का कचरा बढ़ता भी है तो उसके निस्तारण में कोई दिक्कत नहीं होगी। सबसे बड़ी बात है कि इस पर निगम को कोई खर्च नहीं करना। जिस कंपनी ने ये प्लांट लगाया है यह कचरे से प्रोसेसिंग होने वाले प्लास्टिक से अपना खर्च निकालेगी।

संबंधित सामग्री

Jharkhand Road Accident: रामगढ़ में सड़क हादसे में बिहार नालंदा के 13 लोगों की मौत, रजरप्पा जा रहे थे श्रद्धालु

Jharkhand Road Accident: रामगढ़ में सड़क हादसे में बिहार नालंदा के 13 लोगों की मौत, रजरप्पा जा रहे थे श्रद्धालु

झारखंड के रामगढ़ में एनएच-33 पर स्कॉर्पियो हादसे में नालंदा के 13 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। मृतकों में चार बच्चे हैं और एक घायल अस्पताल में भर्ती है।

Nov 29, 2026
Sagar PM Awas Damaged: सागर के मेनपानी में तीन साल में जर्जर हुए पीएम आवास, 80 फीसदी मकानों में दरारें

Sagar PM Awas Damaged: सागर के मेनपानी में तीन साल में जर्जर हुए पीएम आवास, 80 फीसदी मकानों में दरारें

सागर के मेनपानी में पीएम आवास योजना के मकान तीन साल में ही जर्जर हो गए हैं। करीब 80 फीसदी मकानों में सीलन और दरारें हैं, 70 फीसदी से ज्यादा मकान खाली हैं।

Nov 29, 2026
California Earthquake: कैलिफोर्निया में भूकंप से मची हलचल, एयरपोर्ट से लौटाई फ्लाइट्स; 45 मिनट तक आफ्टरशॉक

California Earthquake: कैलिफोर्निया में भूकंप से मची हलचल, एयरपोर्ट से लौटाई फ्लाइट्स; 45 मिनट तक आफ्टरशॉक

अमेरिका के कैलिफोर्निया में 5.0 तीव्रता का भूकंप आया। लॉस एंजेलिस एयरपोर्ट पर उतर रही फ्लाइट्स को लौटाना पड़ा और एल सेगुंडो रिफाइनरी से आग की लपटें दिखीं।

Nov 29, 2026
Anadi Tagade: इंदौर की अनादि तागड़े को बड़ी जिम्मेदारी!एशिया कप के लिए इंडिया अंडर-19 महिला टीम की उपकप्तान

Anadi Tagade: इंदौर की अनादि तागड़े को बड़ी जिम्मेदारी!एशिया कप के लिए इंडिया अंडर-19 महिला टीम की उपकप्तान

इंदौर की अनादि तागड़े को दुबई में होने वाले अंडर-19 महिला एशिया कप के लिए भारतीय टीम का उपकप्तान बनाया गया है। वह मध्यप्रदेश से चुनी गई एकमात्र खिलाड़ी हैं।

Nov 29, 2026
Women Hockey Champion: भोपाल में भारत की महिला हॉकी टीम चैंपियन, चीन को 3-1 से हराया, टीम को 1 करोड़ ईनाम

Women Hockey Champion: भोपाल में भारत की महिला हॉकी टीम चैंपियन, चीन को 3-1 से हराया, टीम को 1 करोड़ ईनाम

भोपाल में भारत ने फाइनल में चीन को 3 के मुकाबले 1 गोल से हराकर महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीती। सीएम मोहन यादव ने टीम को 1 करोड़ और हर खिलाड़ी को 5 लाख रुपए देने का ऐलान किया।

Nov 29, 2026