Ramgarh Accident 13 Nalanda Pilgrims Dead

Jharkhand Road Accident: रामगढ़ में सड़क हादसे में बिहार नालंदा के 13 लोगों की मौत, रजरप्पा जा रहे थे श्रद्धालु

झारखंड के रामगढ़ में एनएच-33 पर स्कॉर्पियो हादसे में नालंदा के 13 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। मृतकों में चार बच्चे हैं और एक घायल अस्पताल में भर्ती है।

By : संजय चतुर्वेदी
Jharkhand Road Accident: रामगढ़ में सड़क हादसे में बिहार नालंदा के 13 लोगों की मौत, रजरप्पा जा रहे थे श्रद्धालु

Jharkhand Road accident Bihar People Died

देश। झारखंड के रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दर्दनाक हादसे में बिहार के नालंदा जिले के 13 लोगों की जान चली गई। जानकारी के अनुसार जंघारो गांव का एक परिवार स्कॉर्पियो से रजरप्पा मंदिर में पूजा करने जा रहा था। शनिवार देर रात करीब 2 बजे रांची-पटना एनएच-33 पर रामगढ़ के पास यह हादसा हुआ।

गाड़ी में 14 लोग थे सवार

स्कॉर्पियो में कुल 14 लोग बैठे थे। मरने वालों में पांच पुरुष, चार महिलाएं और चार बच्चे हैं। एक घायल को गंभीर हालत में रामगढ़ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो की किसी दूसरे वाहन से टक्कर हुई। इसके बाद वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे आ गई। हादसा रामगढ़ के पैंकी गांव के पास हुआ।

स्थानीय लोगों ने निकाला बाहर

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े और फंसे लोगों को निकालने में जुट गए। उन्होंने पुलिस को भी खबर दी। कुछ देर बाद पुलिस पहुंची और राहत कार्य में लग गई।

नौकरी की खुशी में निकला था परिवार

मरने वालों में मां सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के डायरेक्टर विवेकानंद कुमार, उनकी पत्नी अमृता, मां (प्रमिला देवी) और तीन बच्चे (सोनाली कुमारी, शुभम कुमार, अमन) शामिल हैं। मृतक के भाई (सिंटू कुमार, चंदन, राजेश) वहीं, बहन किरण कुमारी उनका पति और बेटे की भी मौत हो गई है। परिवार के लोगों के अलावा ड्राइवर भी शामिल है।

जानकारी अनुसार अमृता को हाल ही में शिक्षक की नौकरी मिली थी। इसी खुशी में पूरा परिवार रजरप्पा जा रहा था। गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। विवेकानंद की मामी फूला देवी ने कहा कि सब पूजा के लिए गए थे और पूरा परिवार खत्म हो गया। मृतक राजू की मां ने बताया कि उन्होंने बेटे को जाने से रोका था। सुबह 4 बजे उन्हें हादसे की खबर मिली।

नेताओं ने जताया दुख

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हादसे पर दुख जताया है।



पीएम मोदी ने दुख जताते हुए राहत राशि का ऐलान

झारखंड में हुए हादसे की जानकारी मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर हादसे में अपना दुख व्यक्त किया है। साथ ही लिखा कि झारखंड के रामगढ़ जिले में हुए दुखद हादसे के बारे में जानकर दुख हुआ। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हों। PMNRF की तरफ से हर उस व्यक्ति के परिवार को 2 लाख रुपये की मदद दी जाएगी जिसने अपनी जान गंवाई है। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

संबंधित सामग्री

Gwalior Promising City: स्वच्छता में अव्वल नहीं, नंबर 1 बनने की दिशा में ग्वालियर को मिला सम्मान

Gwalior Promising City: स्वच्छता में अव्वल नहीं, नंबर 1 बनने की दिशा में ग्वालियर को मिला सम्मान

ग्वालियर को स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में स्टेट फर्स्ट प्रॉमिसिंग सिटी का पुरस्कार मिला है। यह नंबर 1 शहर का खिताब नहीं, बल्कि स्वच्छता के प्रयासों की पहचान है।

Nov 29, 2026
Sagar PM Awas Damaged: सागर के मेनपानी में तीन साल में जर्जर हुए पीएम आवास, 80 फीसदी मकानों में दरारें

Sagar PM Awas Damaged: सागर के मेनपानी में तीन साल में जर्जर हुए पीएम आवास, 80 फीसदी मकानों में दरारें

सागर के मेनपानी में पीएम आवास योजना के मकान तीन साल में ही जर्जर हो गए हैं। करीब 80 फीसदी मकानों में सीलन और दरारें हैं, 70 फीसदी से ज्यादा मकान खाली हैं।

Nov 29, 2026
California Earthquake: कैलिफोर्निया में भूकंप से मची हलचल, एयरपोर्ट से लौटाई फ्लाइट्स; 45 मिनट तक आफ्टरशॉक

California Earthquake: कैलिफोर्निया में भूकंप से मची हलचल, एयरपोर्ट से लौटाई फ्लाइट्स; 45 मिनट तक आफ्टरशॉक

अमेरिका के कैलिफोर्निया में 5.0 तीव्रता का भूकंप आया। लॉस एंजेलिस एयरपोर्ट पर उतर रही फ्लाइट्स को लौटाना पड़ा और एल सेगुंडो रिफाइनरी से आग की लपटें दिखीं।

Nov 29, 2026
Anadi Tagade: इंदौर की अनादि तागड़े को बड़ी जिम्मेदारी!एशिया कप के लिए इंडिया अंडर-19 महिला टीम की उपकप्तान

Anadi Tagade: इंदौर की अनादि तागड़े को बड़ी जिम्मेदारी!एशिया कप के लिए इंडिया अंडर-19 महिला टीम की उपकप्तान

इंदौर की अनादि तागड़े को दुबई में होने वाले अंडर-19 महिला एशिया कप के लिए भारतीय टीम का उपकप्तान बनाया गया है। वह मध्यप्रदेश से चुनी गई एकमात्र खिलाड़ी हैं।

Nov 29, 2026
Women Hockey Champion: भोपाल में भारत की महिला हॉकी टीम चैंपियन, चीन को 3-1 से हराया, टीम को 1 करोड़ ईनाम

Women Hockey Champion: भोपाल में भारत की महिला हॉकी टीम चैंपियन, चीन को 3-1 से हराया, टीम को 1 करोड़ ईनाम

भोपाल में भारत ने फाइनल में चीन को 3 के मुकाबले 1 गोल से हराकर महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीती। सीएम मोहन यादव ने टीम को 1 करोड़ और हर खिलाड़ी को 5 लाख रुपए देने का ऐलान किया।

Nov 29, 2026