विदेश। अमेरिका के कैलिफोर्निया में 5.0 तीव्रता के भूकंप से अफरा-तफरी मच गई। लैंड कर रही फ्लाइट्स को वापस भेजना पड़ा। छत की टाइलें और दुकानों का सामान गिर गया। झटके केंद्र से करीब 43 किलोमीटर दूर पासाडेना तक महसूस किए गए।
एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स लौटाई गईं
लॉस एंजेलिस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतर रही फ्लाइट्स को वापस भेजा दिया गया। एयरपोर्ट के एक टर्मिनल की छत से टाइलें गिर गईं। कई दुकानों में रखा सामान भी गिरा और अच्छा खासा नुकसान हुआ।
रिफाइनरी से उठीं आग की लपटें
भूकंप के कुछ दे बाद एयरपोर्ट के पास शेवरॉन की एल सेगुंडो रिफाइनरी से आग की लपटें उठती दिखीं। अधिकारियों ने साफ किया कि इसकी वजह भूकंप नहीं है। कंपनी के मुताबिक सुरक्षा प्रक्रिया के तहत अतिरिक्त गैस जलाई जा रही थी। भूकंप जैसी स्थिति में प्लांट के उपकरण अपने आप बंद हो जाते हैं और अतिरिक्त गैस नियंत्रित तरीके से जलाई जाती है। यह रिफाइनरी दक्षिण कैलिफोर्निया के करीब 20 फीसदी वाहनों के ईंधन और 40 फीसदी जेट फ्यूल की आपूर्ति करती है। अक्टूबर 2025 में भी यहां आग लगने की घटना हुई थी।
समुद्र में था केंद्र, आए कई ऑफ्टरशॉक
अमेरिका भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक भूकंप सुबह करीब साढे़ 9 बजे मैनहट्टन के बीच 6 किलोमीटर दूर समुद्र में आया। इसका केंद्र जमीन से करीब 12 किलोमीटर नीचे बताया जा रहा है। इसके बाद 45 मिनट के दौरान लोगों को कई बार ऑफ्टरशॉक भी महसूस हुए।