परिसीमन पर सियासी घमासान तेज

Parliament Special Session: परिसीमन पर सियासी घमासान तेज, कांग्रेस का सांसदों को फरमान, स्टालिन बदलेंगे सियासी खेल? 

30 नवंबर से शुरू होने वाले संसद के विशेष सत्र से पहले परिसीमन और महिला आरक्षण पर सरकार-विपक्ष आमने-सामने हैं। कांग्रेस ने सांसदों को दिल्ली में रहने को कहा, जबकि NCP ने व्हिप जारी किया।

By : नरेंद्र कुमार
Parliament Special Session: परिसीमन पर सियासी घमासान तेज, कांग्रेस का सांसदों को फरमान, स्टालिन बदलेंगे सियासी खेल? 

नई दिल्ली। संसद के विशेष सत्र से पहले परिसीमन और महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी हलचल तेज हो गई है. केंद्र सरकार ने 30 नवंबर से संसद का विशेष सत्र बुलाया है। इस दौरान परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन विधेयक पेश किए जाने की अटकलें हैं। हालांकि, सरकार ने अभी तक सत्र का एजेंडा आधिकारिक तौर पर स्पष्ट नहीं किया है।

कांग्रेस का सांसदों को दिल्ली में रहने का फरमान

संभावित विधेयक को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। कांग्रेस ने अपने सांसदों को दिल्ली में मौजूद रहने का निर्देश दिया है, वहीं शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने भी अपने सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है। इससे साफ है कि संसद के आगामी सत्र में नंबर गेम और राजनीतिक रणनीति अहम रहने वाली है।

DMK ने कहा- नया बिल देखने के बाद लेंगे फैसला

कांग्रेस सांसद के दावे के बीच डीएमके ने अपना रुख साफ करने में सावधानी बरती है। पार्टी प्रवक्ता टीकेएस एलंगोवन ने कहा कि डीएमके पहले वाले परिसीमन बिल का विरोध कर चुकी है, लेकिन नए बिल को देखे बिना कोई फैसला नहीं लिया जा सकता.उनके मुताबिक, पार्टी सबसे पहले यह समझेगी कि सरकार ने नए प्रस्ताव में क्या बदलाव किए हैं और क्या इससे राज्यों के हित प्रभावित होंगे। अगर नए बिल में राज्यों की चिंताओं और उनके सुझावों को जगह दी गई होगी, तो पार्टी उस पर विचार कर सकती है.यानी फिलहाल डीएमके ने समर्थन का ऐलान नहीं किया है, लेकिन नए प्रस्ताव पर विचार करने के दरवाजे जरूर खुले रखे हैं।

सरकार के सामने बहुमत जुटाने की चुनौती

परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े विधेयक को पारित कराने के लिए सरकार को संसद के दोनों सदनों में पर्याप्त समर्थन जुटाना होगा। खबर के मुताबिक, लोकसभा में सरकार को 41 और राज्यसभा में 11 सांसदों के समर्थन की जरूरत है। ऐसे में सरकार विभिन्न दलों और सांसदों से समर्थन जुटाने की कोशिश कर सकती है.वहीं, विपक्ष भी इस मुद्दे पर एकजुट रणनीति बनाने की तैयारी में है। कांग्रेस समेत विपक्षी दलों की नजर इस बात पर है कि परिसीमन की प्रक्रिया से राज्यों के राजनीतिक प्रतिनिधित्व पर क्या असर पड़ेगा।

कांग्रेस की बैठक में बनेगी विपक्ष की रणनीति

संसद के विशेष सत्र को लेकर कांग्रेस ने अपने सांसदों को दिल्ली में रहने का निर्देश दिया है। पार्टी विपक्षी दलों के साथ मिलकर आगे की रणनीति तैयार कर रही है। शुक्रवार शाम 4:30 बजे विपक्षी दलों की बैठक प्रस्तावित है, जिसमें संसद के विशेष सत्र के दौरान उठाए जाने वाले मुद्दों पर चर्चा हो सकती है.कांग्रेस पहले भी परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े प्रस्तावों को लेकर सरकार पर सवाल उठा चुकी है। पार्टी की चिंता है कि परिसीमन की प्रक्रिया में राज्यों के बीच प्रतिनिधित्व का संतुलन प्रभावित हो सकता है।

शरद पवार की NCP ने जारी किया व्हिप

इस सियासी हलचल के बीच शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (शरदचंद्र पवार) ने अपने सभी सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है। पार्टी ने विशेष सत्र के दौरान सांसदों को सदन में मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं.परिसीमन विधेयक को लेकर चर्चा और संभावित विधायी कार्यवाही को देखते हुए पार्टी का यह कदम अहम माना जा रहा है। व्हिप जारी होने का मतलब है कि पार्टी अपने सांसदों की उपस्थिति और सदन में उनकी भूमिका को लेकर गंभीर है।

30 नवंबर से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए विशेष सत्र बुलाए जाने की जानकारी दी थी। तय कार्यक्रम के मुताबिक, 30 नवंबर को लोकसभा की बैठक होगी, जबकि राज्यसभा की कार्यवाही 2 दिसंबर से शुरू होगी। संसद की कार्यवाही 3 दिसंबर तक चलने की संभावना है.हालांकि, सरकार ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि इस विशेष सत्र में कौन-कौन से विधेयक पेश किए जाएंगे। लेकिन परिसीमन और महिला आरक्षण को लेकर जारी चर्चाओं ने राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है।

पहले भी लोकसभा में गिर चुका है परिसीमन से जुड़ा विधेयक

गौरतलब है कि इससे पहले 17 अप्रैल को परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को लोकसभा में जरूरी समर्थन नहीं मिल पाया था। मतदान में 528 सदस्यों ने हिस्सा लिया था। इनमें 298 सांसदों ने विधेयक के पक्ष में और 230 ने विरोध में वोट दिया था। संविधान संशोधन विधेयक पारित कराने के लिए दो-तिहाई बहुमत जरूरी होता है.अब विशेष सत्र से पहले सरकार एक बार फिर समर्थन जुटाने की कोशिश में है, जबकि विपक्ष ने भी अपनी रणनीति तैयार करनी शुरू कर दी है। ऐसे में 30 नवंबर से शुरू होने वाला संसद का विशेष सत्र केवल विधायी कामकाज तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि परिसीमन और महिला आरक्षण पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बड़ी राजनीतिक परीक्षा भी बन सकता है।

संबंधित सामग्री

संसद के दोनों सदनों की एक-एक दिन बैठक, महिला आरक्षण कानून पर विधेयक लाने की अटकलें

संसद के दोनों सदनों की एक-एक दिन बैठक, महिला आरक्षण कानून पर विधेयक लाने की अटकलें

लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की 2 दिसंबर को होगी। महिला आरक्षण कानून लागू करने के लिए परिसीमन से जुड़े विधेयक पर चर्चा की अटकलें हैं।

Nov 26, 2026
CG Civic Election: छत्तीसगढ़ में सत्ता का सेमीफाइनल, 17 निकायों और अहिवारा सीट पर भाजपा-कांग्रेस की जंग

CG Civic Election: छत्तीसगढ़ में सत्ता का सेमीफाइनल, 17 निकायों और अहिवारा सीट पर भाजपा-कांग्रेस की जंग

छत्तीसगढ़ में दिसंबर में 17 निकायों के चुनाव और अहिवारा सीट पर उपचुनाव होना है। इसे साय सरकार के तीन साल का सेमीफाइनल माना जा रहा है। भाजपा और कांग्रेस दोनों की परीक्षा है।

Nov 26, 2026
26/11 पर भाजपा का कांग्रेस पर हमला, वोट बैंक राजनीति और पाकिस्तान को क्लीन चिट देने का आरोप

26/11 पर भाजपा का कांग्रेस पर हमला, वोट बैंक राजनीति और पाकिस्तान को क्लीन चिट देने का आरोप

26/11 मुंबई आतंकी हमले की बरसी पर भाजपा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर वोट बैंक राजनीति का आरोप लगाया। नेताओं ने हमले के पीड़ितों और सुरक्षा कर्मियों को श्रद्धांजलि दी।

Nov 26, 2026
OBC आरक्षण में कटौती कर मुसलमानों को आरक्षण देना चाहती है विपक्षी पार्टी, प्रधानमंत्री ने विपक्ष की भूमिका की आलोचना की

OBC आरक्षण में कटौती कर मुसलमानों को आरक्षण देना चाहती है विपक्षी पार्टी, प्रधानमंत्री ने विपक्ष की भूमिका की आलोचना की

संविधान दिवस पर पीएम मोदी ने कांग्रेस पर OBC आरक्षण में कटौती कर मुसलमानों को आरक्षण देने और महिला आरक्षण विधेयक रोकने का आरोप लगाया।

Nov 26, 2026
BJP-Akali dal Alliance: गठबंधन की राजनीति में भाजपा का बड़ा दिल, सपा कांग्रेस में तकरार

BJP-Akali dal Alliance: गठबंधन की राजनीति में भाजपा का बड़ा दिल, सपा कांग्रेस में तकरार

पंजाब में भाजपा ने अकाली दल को बड़े भाई का दर्जा देकर गठबंधन करते हुए महत्वपूर्ण फैसला किया। वहीं, यूपी में सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर तकरार जारी है।

Nov 26, 2026