BJP Akali Dal Alliance, SP Congress Seat Dispute

BJP-Akali dal Alliance: गठबंधन की राजनीति में भाजपा का बड़ा दिल, सपा कांग्रेस में तकरार

पंजाब में भाजपा ने अकाली दल को बड़े भाई का दर्जा देकर गठबंधन करते हुए महत्वपूर्ण फैसला किया। वहीं, यूपी में सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर तकरार जारी है।

By : स्वदेश डेस्क
BJP-Akali dal Alliance: गठबंधन की राजनीति में भाजपा का बड़ा दिल, सपा कांग्रेस में तकरार

Politics Two color sp-congress bjp-akali dal

देश की राजनीति में गठबंधन केवल चुनावी गणित नहीं, बल्कि सहयोगियों के बीच आपसी विश्वास, सम्मान और राजनीतिक समझदारी की भी परीक्षा होता है। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए पंजाब और उत्तर प्रदेश में सामने आए दो राजनीतिक घटनाक्रम इस अंतर को स्पष्ट करते हैं। एक ओर भाजपा ने छह साल पुरानी तल्खी भुलाकर शिरोमणि अकाली दल से फिर हाथ मिलाया और उसे बड़े भाई का दर्जा देते हुए मुख्यमंत्री पद तक देने की घोषणा की, वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश में भाजपा को चुनौती देने के लिए साथ आए सपा और कांग्रेस के बीच सीटों का बंटवारा ही गले की फांस बन गया है।

पंजाब में भाजपा और अकाली दल की वापसी

पंजाब में भाजपा और अकाली दल का फिर साथ आना महत्वपूर्ण घटनाक्रम है। वर्ष 2020 में कृषि कानूनों के विरोध में अकाली दल ने भाजपा से अपना पुराना गठबंधन तोड़ लिया था। इसके बाद दोनों दल अलग-अलग राजनीतिक राह पर चल रहे थे। अब बदले हालात में दोनों ने फिर साथ आने का फैसला किया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गठबंधन की घोषणा करते हुए स्पष्ट किया कि दोनों दल मिलकर चुनाव लड़ेंगे और सरकार बनने पर मुख्यमंत्री अकाली दल का होगा। इस तरह भाजपा ने मुख्यमंत्री पद पर अपना दावा छोड़कर सहयोगी दल को नेतृत्व देने की सहमति जताई है। सीटों का बंटवारा भले ही अभी तय होना बाकी हो, लेकिन नेतृत्व को लेकर स्पष्टता ने गठबंधन की दिशा बता दी है।

उत्तर प्रदेश में सीटों पर नहीं बन रही सहमति

इसके ठीक उलट उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस के बीच बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ने के बावजूद सहमति नहीं बन पा रही है। दो दिनों तक समन्वय समिति की बैठकें हुईं। दूसरी बैठक करीब तीन घंटे चली और पहली बार सीट-दर-सीट चर्चा भी हुई, लेकिन नतीजा सिफर रहा। कांग्रेस जहां लगभग 130 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है, वहीं सपा ने उसे महज 26 सीटें देने का प्रस्ताव रखा है। दोनों दलों की मांग और पेशकश के बीच इतना बड़ा अंतर गठबंधन के भीतर मौजूद असहजता को उजागर करता है।

सपा और कांग्रेस के अपने-अपने तर्क

सपा का तर्क है कि सीटों का बंटवारा चुनावी प्रदर्शन और जीतने की संभावना के आधार पर होना चाहिए। उसके मुताबिक प्रस्तावित 26 सीटों में कांग्रेस की दो जीती हुई और चार ऐसी सीटें शामिल हैं, जहां वह दूसरे स्थान पर रही थी। दूसरी ओर कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनाव में गठबंधन के प्रदर्शन को अधिक सीटों की दावेदारी का आधार मान रही है। यानी दोनों दल अपनी-अपनी राजनीतिक ताकत और पिछले चुनावों के आंकड़ों के आधार पर हिस्सेदारी चाहते हैं।

प्रत्याशी घोषित करने से बढ़ी कांग्रेस की चिंता

इस बीच सपा ने बेहट, सहारनपुर, कैराना, अमरोहा और ललितपुर की पांच विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए। गठबंधन की बातचीत के बीच इस घोषणा ने कांग्रेस की चिंताएं बढ़ा दी हैं। इससे यह सवाल भी उठ रहा है कि जब सीटों पर अंतिम फैसला नहीं हुआ तो प्रत्याशियों की घोषणा करने की जल्दबाजी क्यों दिखाई गई? दरअसल, गठबंधन में बड़े और छोटे दल का सवाल केवल सीटों की संख्या से नहीं, बल्कि एक-दूसरे को दिए जाने वाले राजनीतिक सम्मान से भी जुड़ा होता है। भाजपा ने अकाली दल को बड़े भाई का दर्जा देकर समझौते का रास्ता बनाया है, जबकि सपा का 26 सीटों का प्रस्ताव कांग्रेस के सामने उसकी सीमित हिस्सेदारी का संदेश रखता है। अब देखना है कि कांग्रेस इसे स्वीकार करती है या अपनी दावेदारी पर अड़ी रहती है।

संबंधित सामग्री

लखनऊ में असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की रैलीः ओवैसी बोले- अखिलेश ने मुसलमानों से सब छीन लिया

लखनऊ में असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की रैलीः ओवैसी बोले- अखिलेश ने मुसलमानों से सब छीन लिया

लखनऊ रैली में ओवैसी ने अखिलेश यादव पर मुस्लिम समाज को वोटबैंक बनाने का आरोप लगाया। चंद्रशेखर के साथ पहली बार गठबंधन का संयुक्त शक्ति प्रदर्शन हुआ।

Nov 26, 2026
सपा का घोषणा-पत्र: युवाओं को 5000 रुपये महीना, किसानों का कर्ज माफ और 25 लाख सरकारी नौकरियों का वादा

सपा का घोषणा-पत्र: युवाओं को 5000 रुपये महीना, किसानों का कर्ज माफ और 25 लाख सरकारी नौकरियों का वादा

अखिलेश यादव ने सपा का घोषणा-पत्र जारी कर बेरोजगारी भत्ता, किसानों की कर्जमाफी, मुफ्त बिजली, पेंशन और रोजगार सहित कई बड़े वादे किए।

Nov 26, 2026
CG Civic Election: छत्तीसगढ़ में सत्ता का सेमीफाइनल, 17 निकायों और अहिवारा सीट पर भाजपा-कांग्रेस की जंग

CG Civic Election: छत्तीसगढ़ में सत्ता का सेमीफाइनल, 17 निकायों और अहिवारा सीट पर भाजपा-कांग्रेस की जंग

छत्तीसगढ़ में दिसंबर में 17 निकायों के चुनाव और अहिवारा सीट पर उपचुनाव होना है। इसे साय सरकार के तीन साल का सेमीफाइनल माना जा रहा है। भाजपा और कांग्रेस दोनों की परीक्षा है।

Nov 26, 2026
Ind VS Sri Lanka: सेमीफाइनल में भारत-ए की श्रीलंका-ए से भिड़ंत, तिलक ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी

Ind VS Sri Lanka: सेमीफाइनल में भारत-ए की श्रीलंका-ए से भिड़ंत, तिलक ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के सेमीफाइनल में भारत-ए ने श्रीलंका-ए के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। तनुश कोटियन का डेब्यू, प्लेइंग इलेवन में अभिषेक और वैभव भी।

Nov 26, 2026
Naxalite Dump Recover: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर बड़ी चोट, 13 लाख के दो ईनामी सरेंडर, डंप से नकदी-हथियार बरामद

Naxalite Dump Recover: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर बड़ी चोट, 13 लाख के दो ईनामी सरेंडर, डंप से नकदी-हथियार बरामद

छत्तीसगढ़ में 13 लाख के दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर में सरेंडर किया। सुकमा में हथियार और बीजापुर में 39.77 लाख रुपये नकद बरामद हुए।

Nov 26, 2026