असदुद्दीन ओवैसी का चंद्रशेखर के साथ शक्ति प्रदर्शन

लखनऊ में असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की रैलीः ओवैसी बोले- अखिलेश ने मुसलमानों से सब छीन लिया

लखनऊ रैली में ओवैसी ने अखिलेश यादव पर मुस्लिम समाज को वोटबैंक बनाने का आरोप लगाया। चंद्रशेखर के साथ पहली बार गठबंधन का संयुक्त शक्ति प्रदर्शन हुआ।

By : हितेंद्र शर्मा
लखनऊ में असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की रैलीः ओवैसी बोले- अखिलेश ने मुसलमानों से सब छीन लिया

लखनऊ में संविधान दिवस पर आयोजित बहुजन स्वराज संकल्प महारैली में असदुद्दीन ओवैसी ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर हमला बोला । ओवैसी ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव ने मुस्लिम समाज को केवल वोटबैंक बनाकर रखा और उसे राजनीतिक हिस्सेदारी से वंचित किया।  उन्होंने सपा और कांग्रेस नेताओं को भाषण में मुकाबले की चुनौती देते हुए कहा कि पांच मिनट में उन्हें गूंगा करके भेज देंगे ।

रमाबाई अंबेडकर मैदान में AIMIM और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की संयुक्त रैली में नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद भी थे। गठबंधन के बाद दोनों नेताओं का पहली बार बड़े मंच पर संयुक्त शक्ति प्रदर्शन हुआ।  रैली में बड़ी संख्या में समर्थक पहुंचे, आयोजकों ने पांच लाख लोगों के जुटने का दावा किया था, जबकि रिपोर्टों में भीड़ एक लाख से अधिक बताई गई ।

'अखिलेश ने मुसलमानों से सबकुछ छीना'

ओवैसी ने कहा कि अखिलेश यादव मुस्लिम समाज के वोट तो चाहते हैं, लेकिन उसे उचित राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने के लिए तैयार नहीं हैं, उन्होंने समाजवादी पार्टी पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि समाजवाद और लोहिया के नाम पर राजनीति की जाती है। लेकिन काम परिवार के लिए होता है।

ओवैसी ने मुजफ्फरनगर दंगों का जिक्र करते हुए भी अखिलेश यादव को घेरा । उन्होंने कहा कि जब मुजफ्फरनगर में लोग परेशान थे, तब तत्कालीन सरकार की भूमिका पर सवाल उठते रहे। ओवैसी ने दावा किया कि अब मुस्लिम समाज राजनीतिक रूप से अपनी हिस्सेदारी को लेकर जागरूक हो रहा है।उन्होंने कहा, ''गरीबों के हक की बात करना अगर भड़काना है तो मैं भड़काऊंगा।'' 

चंद्रशेखर बोले- सरकार बनी तो महिलाओं को 25 हजार रुपये देंगे

रैली में चंद्रशेखर आजाद ने महिलाओं को हर महीने 25 हजार रुपये देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक परिवर्तन मोर्चा सत्ता में आया तो महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाएगी। चंद्रशेखर ने सरकार के विज्ञापन खर्च का हवाला देते हुए कहा कि उस राशि का इस्तेमाल महिलाओं के लिए किया जाएगा। उन्होंने मुस्लिम समाज से एक डिप्टी सीएम और पिछड़े समाज से भी एक डिप्टी सीएम बनाने की बात कही।  

 रैली में बड़ी संख्या में समर्थकों के पहुंचने से कानपुर रोड पर भी यातायात प्रभावित हुआ । एयरपोर्ट VIP तिराहे से नादरगंज तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।  कार्यक्रम में शामिल होने आई बसों के कारण सड़क पर जाम की स्थिति बनी और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

संबंधित सामग्री

रोहतक में गैंगवारः  होटल में 4 युवकों की हत्या, बाबा गैंग से जुड़े 3 मृतक; भाऊ गैंग ने ली जिम्मेदारी

रोहतक में गैंगवारः होटल में 4 युवकों की हत्या, बाबा गैंग से जुड़े 3 मृतक; भाऊ गैंग ने ली जिम्मेदारी

रोहतक के खरावड़ स्थित मिलन होटल में चार युवकों की हत्या के मामले में गैंगवार का आरोप है। पुलिस ने जांच और आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

Nov 26, 2026
सपा का घोषणा-पत्र: युवाओं को 5000 रुपये महीना, किसानों का कर्ज माफ और 25 लाख सरकारी नौकरियों का वादा

सपा का घोषणा-पत्र: युवाओं को 5000 रुपये महीना, किसानों का कर्ज माफ और 25 लाख सरकारी नौकरियों का वादा

अखिलेश यादव ने सपा का घोषणा-पत्र जारी कर बेरोजगारी भत्ता, किसानों की कर्जमाफी, मुफ्त बिजली, पेंशन और रोजगार सहित कई बड़े वादे किए।

Nov 26, 2026
पाकिस्तानी कंटेंट पर सरकार का Netflix को सख्त संदेश, भारत में न दिखाएं पाकिस्तान में बनी सीरीज

पाकिस्तानी कंटेंट पर सरकार का Netflix को सख्त संदेश, भारत में न दिखाएं पाकिस्तान में बनी सीरीज

केंद्र सरकार ने नेटफ्लिक्स से कहा है कि पाकिस्तान में बने शो और फिल्में भारत में उपलब्ध न हों। मामला पाकिस्तानी सीरीज की रिलीज से जुड़ा है।

Nov 26, 2026
अब तक का सबसे बड़ा दानः तिरुपति बालाजी को 160 करोड़ के सोने के गहने दान, 45 आभूषणों से सजेगा भगवान का दरबार

अब तक का सबसे बड़ा दानः तिरुपति बालाजी को 160 करोड़ के सोने के गहने दान, 45 आभूषणों से सजेगा भगवान का दरबार

चेन्नई के कारोबारी वर्धमान जैन ने तिरुपति मंदिर में 121 किलो सोने के आभूषण दान किए। इनकी कीमत करीब 160 करोड़ रुपये बताई गई है।

Nov 26, 2026
CG Civic Election: छत्तीसगढ़ में सत्ता का सेमीफाइनल, 17 निकायों और अहिवारा सीट पर भाजपा-कांग्रेस की जंग

CG Civic Election: छत्तीसगढ़ में सत्ता का सेमीफाइनल, 17 निकायों और अहिवारा सीट पर भाजपा-कांग्रेस की जंग

छत्तीसगढ़ में दिसंबर में 17 निकायों के चुनाव और अहिवारा सीट पर उपचुनाव होना है। इसे साय सरकार के तीन साल का सेमीफाइनल माना जा रहा है। भाजपा और कांग्रेस दोनों की परीक्षा है।

Nov 26, 2026