सपा के घोषणा-पत्र में रोजगार से पेंशन तक बड़े वादे

सपा का घोषणा-पत्र: युवाओं को 5000 रुपये महीना, किसानों का कर्ज माफ और 25 लाख सरकारी नौकरियों का वादा

अखिलेश यादव ने सपा का घोषणा-पत्र जारी कर बेरोजगारी भत्ता, किसानों की कर्जमाफी, मुफ्त बिजली, पेंशन और रोजगार सहित कई बड़े वादे किए।

By : हितेंद्र शर्मा
सपा का घोषणा-पत्र: युवाओं को 5000 रुपये महीना, किसानों का कर्ज माफ और 25 लाख सरकारी नौकरियों का वादा

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 26 नवंबर को पार्टी का घोषणा-पत्र जारी किया।  संविधान दिवस के मौके पर लखनऊ में जारी इस दस्तावेज को ‘जन-मन का मैनिफेस्टो’ और ‘PDA का प्रणपत्र’ नाम दिया है । इसमें युवाओं को रोजगार, किसानों की कर्जमाफी, महिलाओं की आर्थिक मदद, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े कई बड़े वादे किए गए हैं। 

युवाओं, रोजगार और शिक्षा को लेकर बड़े वादे

सपा ने पांच साल में 25 लाख सरकारी नौकरियां देने और 2 से 3 करोड़ युवाओं को अन्य क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का वादा किया है,  स्नातक बेरोजगार युवाओं को नौकरी मिलने तक हर महीने 5,000 रुपये भत्ता देने की घोषणा भी की गई है । शहरों में रोजगार के लिए अर्बन एम्प्लॉयमेंट गारंटी एक्ट लाने का प्रस्ताव है।

शिक्षा के क्षेत्र में बंद किए गए 26 हजार प्राथमिक विद्यालयों को फिर से खोलने, 12वीं पास विद्यार्थियों को लैपटॉप देने और शिक्षा मित्रों, अनुदेशकों व शिक्षकों को समान वेतन देने की दिशा में काम करने का वादा किया गया है आशा, आंगनबाड़ी, संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को सम्मानजनक वेतन तथा नौकरी में समायोजन देने की बात भी घोषणा-पत्र में शामिल है, पार्टी ने पुरानी पेंशन योजना बहाल करने का वादा भी किया है ।

किसानों के लिए कर्जमाफी और MSP

सपा ने किसानों का तत्काल कर्ज माफ करने का वादा किया है,  गन्ना किसानों के भुगतान के लिए 15 हजार करोड़ रुपये का फंड बनाने और 24 घंटे के भीतर भुगतान सुनिश्चित करने की बात कही गई है।  पार्टी ने प्रदेश की 23 फसलों और दूध के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) सुनिश्चित करने का भी वादा किया है। गांवों के बुनियादी ढांचे पर 1.5 लाख करोड़ रुपये खर्च करने और ग्रामीण परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की योजना भी सामने रखी गई है।

महिलाओं और गरीब परिवारों के लिए योजनाएं

बुजुर्ग महिलाओं, महिला श्रमिकों, मजदूरों और कारीगरों को सालाना 40 हजार रुपये पेंशन देने का वादा किया गया है , गरीबों और महिलाओं के लिए समाजवादी कैंटीन शुरू करने की बात कही गई है जहां 5 रुपये में भोजन मिलेगा। गरीब परिवारों को 10 लाख रुपये तक स्वास्थ्य बीमा देने और जरूरतमंद मरीजों के मुफ्त इलाज का भी प्रस्ताव है ।

महिलाओं के लिए अलग घोषणा-पत्र जारी करने की घोषणा अखिलेश यादव ने की है। इसके अलावा दलितों के विकास के लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में दलित विकास परिषद बनाने का प्रस्ताव रखा गया है ।

स्वास्थ्य, शहरों और कानून व्यवस्था पर भी प्रस्ताव

सपा ने प्रदेश में पांच सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनाने, 108 और 102 एंबुलेंस सेवाओं को बेहतर करने तथा कैंसर इंस्टीट्यूट को फिर से प्रभावी ढंग से चलाने का वादा किया है।सरकारी ठेकों में 50 करोड़ रुपये तक के कामों में दलित और पिछड़े वर्गों के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण का प्रस्ताव रखा है ।जातिगत जनगणना कराने, जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ विशेष व्यवस्था बनाने और संगठित अपराध पर सख्ती की बात भी घोषणा-पत्र में कही गई है।

 

संबंधित सामग्री

लखनऊ में असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की रैलीः ओवैसी बोले- अखिलेश ने मुसलमानों से सब छीन लिया

लखनऊ में असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की रैलीः ओवैसी बोले- अखिलेश ने मुसलमानों से सब छीन लिया

लखनऊ रैली में ओवैसी ने अखिलेश यादव पर मुस्लिम समाज को वोटबैंक बनाने का आरोप लगाया। चंद्रशेखर के साथ पहली बार गठबंधन का संयुक्त शक्ति प्रदर्शन हुआ।

Nov 26, 2026
रोहतक में गैंगवारः  होटल में 4 युवकों की हत्या, बाबा गैंग से जुड़े 3 मृतक; भाऊ गैंग ने ली जिम्मेदारी

रोहतक में गैंगवारः होटल में 4 युवकों की हत्या, बाबा गैंग से जुड़े 3 मृतक; भाऊ गैंग ने ली जिम्मेदारी

रोहतक के खरावड़ स्थित मिलन होटल में चार युवकों की हत्या के मामले में गैंगवार का आरोप है। पुलिस ने जांच और आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

Nov 26, 2026
पाकिस्तानी कंटेंट पर सरकार का Netflix को सख्त संदेश, भारत में न दिखाएं पाकिस्तान में बनी सीरीज

पाकिस्तानी कंटेंट पर सरकार का Netflix को सख्त संदेश, भारत में न दिखाएं पाकिस्तान में बनी सीरीज

केंद्र सरकार ने नेटफ्लिक्स से कहा है कि पाकिस्तान में बने शो और फिल्में भारत में उपलब्ध न हों। मामला पाकिस्तानी सीरीज की रिलीज से जुड़ा है।

Nov 26, 2026
अब तक का सबसे बड़ा दानः तिरुपति बालाजी को 160 करोड़ के सोने के गहने दान, 45 आभूषणों से सजेगा भगवान का दरबार

अब तक का सबसे बड़ा दानः तिरुपति बालाजी को 160 करोड़ के सोने के गहने दान, 45 आभूषणों से सजेगा भगवान का दरबार

चेन्नई के कारोबारी वर्धमान जैन ने तिरुपति मंदिर में 121 किलो सोने के आभूषण दान किए। इनकी कीमत करीब 160 करोड़ रुपये बताई गई है।

Nov 26, 2026
CG Civic Election: छत्तीसगढ़ में सत्ता का सेमीफाइनल, 17 निकायों और अहिवारा सीट पर भाजपा-कांग्रेस की जंग

CG Civic Election: छत्तीसगढ़ में सत्ता का सेमीफाइनल, 17 निकायों और अहिवारा सीट पर भाजपा-कांग्रेस की जंग

छत्तीसगढ़ में दिसंबर में 17 निकायों के चुनाव और अहिवारा सीट पर उपचुनाव होना है। इसे साय सरकार के तीन साल का सेमीफाइनल माना जा रहा है। भाजपा और कांग्रेस दोनों की परीक्षा है।

Nov 26, 2026