क्रिकेट। भारत-ए ने श्रीलंका-ए के खिलाफ सेमीफाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है। एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के पहले सेमीफाइनल में तिलक वर्मा की कप्तानी वाली टीम फाइनल में जगह बनाने उतरी है।
भारत और श्रीलंका की राह
भारत ने आखिरी ग्रुप मैच में UAE को 7 विकेट से हराकर सेमीफाइनल का टिकट पक्का किया था। श्रीलंका-ए ने बांग्लादेश-ए को हराकर ग्रुप-ए में टॉप किया। दोनों टीमें अब खिताबी मुकाबले में पहुंचने के इरादे से उतरी हैं।
तनुश कोटियन का डेब्यू
इस मैच में तनुश कोटियन इंडिया ए के लिए डेब्यू कर रहे हैं। उन्हें सुनील जोशी ने इंडिया ए की कैप सौंपी।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत ए: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, शाहबाज अहमद, सूर्यांश शेडगे, तनुश कोटियन, हर्ष दुबे, हर्षित राणा, अरशद खान।
श्रीलंका ए: लसिथ क्रूसपुल्ले, सिनेत जयवर्धने, निशान मधुश्का (विकेटकीपर), पवन रत्नायके (कप्तान), निपुण धनंजय, जनिथ लियानागे, रविंदु फर्नांडो, वानुजा सहन, विजयकांत वियास्कांत, लाहिरु समराकून, गरुका संकेथ।