Mumbai Hill Station: भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर एक्सप्लोर करें मुंबई के पास के ये खास हिल स्टेशन, मिलेगा सुकून

अगर आप भी कुछ ऐसा ही हिल स्टेशन घूमने का प्लान कर रहे हैं तो मुंबई के इन खास हिल स्टेशंस को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

Update: 2025-05-28 14:35 GMT

Mumbai Hill Station: गर्मी का मौसम चल रहा है इस मौसम में हर कोई वेकेशन प्लान करते हैं जिसके लिए ठंडी जगह पर जाना कूल मानते हैं। तापमान के बीच हिल स्टेशन से अच्छी कोई जगह नहीं है। हिल स्टेशन खूबसूरती और सुकून भागदौड़ भरी जिंदगी में राहत दिलाती है। अगर आप भी कुछ ऐसा ही हिल स्टेशन घूमने का प्लान कर रहे हैं तो मुंबई के इन खास हिल स्टेशंस को एक्सप्लोर कर सकते हैं। आपके यहां घूमने पर बहुत मजा आएगा।

मुंबई के इन हिल स्टेशन को करें एक्सप्लोर

आपको बताते चलें कि, आपको हम उन हिल स्टेशन के बारे में जानकारी दे रहे हैं जिसकी खूबसूरती और हरियाली आपका मन मोह लेगी। यहां आने पर आपको ऐसा लगेगा कि आप कश्मीर में आ गए हैं...

1. माथेरान

मुंबई के पास ही माथेरान घूमने का प्लान कर सकते हैं। मुंबई से लगभग 80 किलोमीटर दूर स्थित यह जगह 2500 फीट की ऊंचाई पर बसी है। यहां पर प्रदूषण का एक कतरा नजर नहीं आता। यहां पर घूमने के लिए आपको पॉइंट्स जैसे इको पॉइंट, चार्लोट लेक और पैनोरमा पॉइंट देखने के लिए मिलेंगे। आप छोटी ट्रेन की सवारी भी कर सकते हैं।

2. खंडाला

महाराष्ट्र के पास आप घूमने के लिए हिल स्टेशन की तलाश कर रहे हैं तो खंडाला को एक्सप्लोर कर सकते हैं।मुंबई से करीब 82 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. यहां की घाटियां, झरने और हरियाली पसंद आएगी। राजमाची पॉइंट, ड्यूक्स नोज, भुशी डैम और टाइगर पॉइंट यहा के प्रमुख व्यू प्वाइंट हैं।

3. महाबलेश्वर

महाराष्ट्र के पास ही आप महाबलेश्वर घूमने का प्लान कर सकते हैं। यह सबसे खास हिल स्टेशन में से एक है। यहां पर आपको वेन्ना लेक की बोटिंग, एलफिंस्टन पॉइंट से घाटियों का नजारा, और प्राचीन महाबलेश्वर मंदिर घूमने के लिए मिलेंगे। यहां आप स्ट्रॉबेरी का मजा भी ले सकते हैं।

4. पंचगनी

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के पास ही आप सतारा जिले में बसा एक खूबसूरत हिल स्टेशन पंचगनी घूमने का प्लान कर सकते हैं। यहां की टेबल लैंड, जो कि एशिया का दूसरा सबसे बड़ा पर्वतीय पठार है। टूरिस्ट यहां पर बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। स्ट्रॉबेरी के बागान, शांत वादियां और पुरानी ब्रिटिश इमारतें यहां का आकर्षण केंद्र है।

Tags:    

Similar News