Travel Tips: हिमाचल प्रदेश के इस हिल स्टेशन में घूमने का बनाएं प्लान, मिलेगी शांति और सुकून
आज हम आपको हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत शहर सोलन हिल स्टेशन के बारे में जानकारी दे रहे है जहां पर वीकेंड में एक्सप्लोर कर सकते है।
Solan Hill Station: मानसून का मौसम चल रहा है वहीं पर इस मौसम में बारिश होने से वातावरण ठंडा और चारों तरफ हरियाली नजर आती है। मानसून में हर कोई ट्रेकिंग और एडवेंचर करने का प्लान करना पसंद करते है। ट्रेकिंग के वैसे तो कई खूबसूरत जगहें भारत में मौजूद है जहां पर दोस्तों के साथ आप घूमने का प्लान कर सकते है। इसके अलावा आज हम आपको हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत शहर सोलन हिल स्टेशन के बारे में जानकारी दे रहे है जहां पर वीकेंड में एक्सप्लोर कर सकते है। दरअसल यह जगह चंडीगढ़ रहने वालों के लिए 70 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
जानिए कैसी जगह है सोलन
आपको हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत शहर सोलन के बारे में बता रहे है जो बेहद ही खूबसूरत शहर है। यह जगह शांत वातावरण और प्राकृतिक सुंदरता की एक मिसाल पेश करता है। यह जगह चंडीगढ़ और शिमला के बीच स्थित है। इस जगह पर बड़े पैमाने पर मशरूम की खेती होती है इसलिए इसे मशरूम का शहर भी कहते है। खेती की बात की है तो, टमाटरों की खेती के लिए इस सोलन शहर को आप अच्छे से जान सकते है। इसे “लाल सोने का शहर” भी कहते है। शहर की भीड़-भाड़ से दूर शांति में कुछ समय बिताने का लिए आप यहां जाने का प्लान बना सकते हैं। इसके साथ ही यहां पर घूमने के लिए बहुत ही सुंदर जगह हैं।
खास मंदिरों और म्यूजियम देखने का करें प्लान
आपको बताते चलें, हिमाचल प्रदेश के इस जगह सोलन में आपको कई मंदिर देखने के लिए मिलेंगे। इसमें ही आप शूलिनी माता मंदिरके दर्शन कर सकते है। वहीं पर सोलन जिले से 7 किलोमीटर की दूरी पर आप जटोली शिव मंदिर के दर्शन भी कर सकते है। इसके अलावा यहां पर वास्तुकला से भरपूर कई म्यूजियम भी अपनी कला बिखेरे हुए है। डकशाही जेल संग्रहालय है, यह एक ऐतिहासिक जेल है जिससे संग्रहालय के रूप में बदल दिया गया है। जिन लोगों को इतिहास के बारे में जानना पसंद है वह यहां पर घूमने का प्लान कर सकते है।
मजाथल वन्यजीव अभयारण्य घूमने का करें प्लान
आप यहां पर सोलन में घूमने आ रहे है तो मजाथल वन्यजीव अभ्यारण्य को घूमने का प्लान कर सकते है। यह सतलुज नदी के किनारे, सोलन और शिमला जिलों में स्थित है। इस अभ्यारण्य में आपको जंगली बिल्ली, वन्य काले भालू, लंगूर, सांभर, हिरण, तेंदुआ, चीतल और रीसस जैसे जानवर देखने को मिल सकते हैं। पहाड़ों और झरने के खूबसूरत नजारे देखने के लिए आप दरलाघाट जा सकते है। इसके साथ ही जवाहर पार्क भी एक्सप्लोर कर सकते हैं. इसके साथ ही सोलन में कई प्रसिद्ध बाजार हैं जहां से आप शॉपिंग कर सकते हैं।