IAS Priyanka Shukla : एक ऐसी अधिकारी जिसकी अनजान महिला के ताने ने बदल दी जिंदगी

Update: 2022-08-24 15:54 GMT

वेबडेस्क। यूपीएससी की परीक्षा पास करना छात्रों का बड़ा सपना होता है। इसके लिए छात्रों को कड़ी मेहनत करनी पड़ती है, लेकिन कुछ ही छात्र इस परीक्षा को पास कर आईएएस बन पाते है। ऐसी ही सफलता की कहानी आईएएस की प्रियंका शुक्ला की है। वह पहले डॉक्टर थी, प्रेक्टिस के दौरान एक महिला के ताने ने उनकी पूरी जिंदगी बदल दी. प्रियंका को महिला की बात चुभ गई और उन्होंने आईएएस अफसर बनने का निर्णय कर लिया।  

प्रियंका का परिवार शुरू से चाहता था कि वह एक आईएएस अफसर बने, लेकिन उन्होंने बचपन से ही डॉक्टर बनने का सपना देखा था।प्रियंका ने एमबीबीएस का एंट्रेंस एग्जाम क्लियर करने के बाद लखनऊ की किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में एडमिशन ले लिया।  कड़ी मेहनत कर साल 2006 में एमबीबीएस की डिग्री हासिल कर डॉक्टर बन गईं। इसके बाद उन्होंने लखनऊ में ही उन्होंने प्रैक्टिस शुरू कर दी।  इसी दौरान कुछ ऐसा हुआ कि उन्होंने यूपीएससी एग्जाम देने का मन बना लिया और आईएएस अधिकारी बन गई।

दरअसल, प्रियंका शुक्ला अपनी मेडिकल प्रेक्टिस के दौरान एक दिन वह एक स्लम एरिया में चेकअप के लिए गई, जहां एक महिला खुद भी गंदा पानी पी रही थी और अपने बच्चों को भी पिला रही थी। इसे देखकर प्रियंका ने उस महिला को ऐसा करने से मना किया तो उस महिला ने जवाब दिया, 'क्या तुम कहीं की कलेक्टर हो?' महिला की इस बात ने प्रियंका शुक्ला को अंदर तक हिला दिया।  इसके बाद उन्होंने आईएएस बनने का निर्णय ले लिया।  इसके बाद प्रियंका ने यूपीएससी एग्जाम के लिए कड़ी मेहनत की, लेकिन पहले प्रयास में उन्हें असफलता मिली। आखिरकार साल 2009 में प्रियंका सफलता मिली और वह आईएएस बन गईं।  

प्रियंका शुक्ला की गिनती आज देश के बेहतरीन आईएएस अफसरों में होती है। वह डॉक्टर और आईएएस अफसर होने के साथ एक कंटेम्परेरी डांसर भी हैं और कविताएं भी लिखती हैं।  उन्हें गाने और पेंटिग्स का भी शौक है।  इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है।  

Tags:    

Similar News