कौन हैं नितिन नबीन जो BJP लेंगे जेपी नड्डा की जगह, अध्यक्ष बनने पर सामने आई प्रतिक्रिया

भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फैसला लेते हुए बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। जानिए आखिर नितिन नबीन कौन हैं।

Update: 2025-12-14 14:13 GMT

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव काफी समय से लंबित है। लेकिन अब लग रहा है कि जल्द ही बीजेपी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाएगा। रविवार के दिन पार्टी ने बड़ा फैसला लेते हुए बिहार सरकार के पीडब्ल्यू मंत्री नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाने की घोषणा की है।

कार्यकारी अध्यक्ष बनने का मतलब है कि नया अध्यक्ष बनने तक वह अब जेपी नड्डा वाली जिम्मेदारी संभालते नजर आएंगे। अक्सर होता है कि जब चुनाव नजदीक होते हैं तब कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाते हैं। यह चुनाव के पहले की अहम प्रक्रिया है। वहीं, बीजेपी की परंपरा है कि कार्यकारी अध्यक्ष ही पूर्णरूप से अध्यक्ष नियुक्त होते रहे हैं।

कौन है नितिन नबीन जिन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की बात की जाए तो सबसे पहले वह बिहार में भाजपा कद्दावर नेता हैं। फिलहाल वह बिहार सरकार में पीडब्ल्यूडी विभाग के मंत्री हैं। वह पटना की बांकीपुर सीट से विधायक हैं। साथ ही पिछली 5 बार से विधायक का चुनाव जीतते आ रहे हैं। यह सीट बीजेपी का अभेद्य गढ़ है। नितिन नबीन की बात करें तो वह कायस्थ समाज से आते हैं। इसके अलावा वह इस समय बिहार मंत्रिमंडल में कायस्थ समाज के इकलौते मंत्री हैं

राजनीतिक परिवार से आने वाले नितिन नबीन नवीन किशोर प्रसाद सिंहा के बेटे हैं। उनके पिता भी बीजेपी के कद्दावर नेता थे। वहीं पिता के निधन के बाद नितिन उनकी राजनीतिक विरासत को सफलतापूर्वक आगे बढ़ा रहे हैं।

संगठन के हर स्तर पर किया काम

बीजेपी नेता नितिन नबीन को एक ऐसे नेता के रूप में देखा जाता है जिन्होंने संगठन के हर स्तर पर काम किया है। युवा मोर्चा से लेकर राज्य सरकार और अब राष्ट्रीय संगठन स्तर पर उनका सफर पार्टी के अंदर भरोसे का प्रतीक माना जाता है।

नितिन नबीन ने अपनी राजनीति कॅरियर की शुरुआत भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) से की थी। इसके बाद राष्ट्रीय महामंत्री और फिर बिहार प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उन्होंने युवाओं को संगठन से जोड़ने का काम किया। नीचे के लेवल से ऊपर बढ़ने तक उनको राजनीति की सीख मिली। उनका यही अनुभव आगे चलकर उन्हें राज्य प्रभारी और अब कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद तक ले आया है।

Tags:    

Similar News