लोकसभा में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को ना बोलने देना, हमारा लोकतंत्र का काला अध्याय-डा नंद किशोर गर्ग

लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बोलने से रोकना लोकतंत्र का काला अध्याय है, बजट सत्र और विपक्ष के रवैये पर बोले डॉ. नंद किशोर गर्ग

Update: 2026-02-08 09:03 GMT

नई दिल्ली । बजट सत्र के हंगामेदार माहौल में स्वदेश के ब्यूरो प्रमुख डॉ राकेश शर्मा ने अग्रसेन टेक्निकल एजुकेशन सोसाइटी (MATES) के संस्थापक अध्यक्ष और मुख्य सलाहकार डॉ नंदकिशोर गर्ग जी से उनके निवास पर  सौजन्य भेंटवार्ता की। इस विशेष भेटवार्ता के अवसर पर वर्तमान में चल रहे सत्र मे‌ प्रस्तुत बजट पर एवं बजट सत्र के दौरान विपक्ष के व्यवहार, यूरोपीय यूनियन एवं अमेरिका के साथ हुए व्यापार समझौते एवं देश की न्याय प्रणाली जैसे अनेक विषयों पर विस्तार से बातचीत हुई। वार्ता के पश्चात स्वदेश की प्रति, वार्षिक पंचांग एवं हिंदी टेबल कैलेंडर भेद स्वरूप दिया गया। 

डॉ. नंदकिशोर गर्ग महाराजा अग्रसेन टेक्निकल एजुकेशन सोसाइटी (MATES) के संस्थापक अध्यक्ष और मुख्य सलाहकार हैं। उनके नेतृत्व में महाराजा अग्रसेन के नाम पर कई प्रमुख शैक्षणिक संस्थान संचालित होते हैं। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MAIT): यह दिल्ली के रोहिणी में स्थित एक प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थान है, जिसके वे संस्थापक अध्यक्ष हैं। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS): यह संस्थान भी दिल्ली के रोहिणी में स्थित है और इसका संचालन महाराजा अग्रसेन टेक्निकल एजुकेशन सोसाइटी (MATES) द्वारा किया जाता है। महाराजा अग्रसेन यूनिवर्सिटी (MAU): वे हिमाचल प्रदेश के बद्दी में स्थित इस विश्वविद्यालय के कुलाधिपति (Chancellor) हैं। महाराजा अग्रसेन अस्पताल: वे पंजाबी बाग, दिल्ली स्थित इस अस्पताल के संस्थापक और मुख्य संरक्षक भी हैं।

Similar News