SwadeshSwadesh

ग्वालियर में पुलिसकर्मियों के हुए थोकबंद तबादले

Update: 2020-06-30 08:55 GMT

ग्वालियर।प्रदेश में जारी सियासी हलचल के बीच बड़े स्तर पर पुलिस विभाग में तबादलें हुए है।  ग्वालियर में उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, आरक्षक , प्रधान आरक्षकों के ट्रांसफर किये गए है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए है। 

शहर के विभिन्न थानों में पदस्थ पुलिसकर्मियों के जिला स्तर पर थाने बदलें गए है। उपनिरीक्षक राधेश्याम शर्मा की बेलगड़ा थाने का प्रभार, उप निरीक्षक हितेश शर्मा को थाना भंवरपुरा का प्रभार, उपनिरीक्षक नितिन छीलर को क्राइम थाने में पदस्थ किया गया है।  इसके अलावा सहायक उपनिरीक्षक महेश मौर्य को थाना भितरवार, सहायक उप निरीक्षक महेंद्र कुमार पांडे को थाना गिरवाई में नवीन पदस्थापना की गई है।  इसके अलावा कई आरक्षक एवं प्रधान आरक्षकों के भी स्थांतरण किये गए है।  





 

Tags:    

Similar News