खुलासा: बोरे में बांधकर कुएं में फेंकी थी लाश, पुलिस ने तीन आरोपी गिरफ्तार किए

Update: 2021-08-19 11:13 GMT

ग्वालियर। ग्वालियर पुलिस को बीते सोमवार कुएं में मिली लाश मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंधे कत्ल के इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।  अन्य दो आरोपियों की तलाश अभी जारी है।  


दरअसल, पुलिस को बीते सोमवार 16 अगस्त को ग्राम उटीला में सिद्ध बाबा पहाड़ी के पास अमर सिंह के कुएं में एक लाश मिली थी। आरोपियों द्वारा लाश का चेहरा बुरी तरह कुचल दिया था।पुलिस द्वारा शव की पड़ताल में जेब से मृतक केआधार कार्ड बरामद हुआ। जिससे पता चला की मृतक का नाम शैलेन्द्र पुत्र गब्बर सिंह है और वह चक्र पहाडी ग्राम मुरैना का निवासी है।  जिसके बाद मृतक के परिजनों से सम्पर्क कर लाश शिनाख्तगी करवाई गयी।

पुलिस ने इसके बाद तकनीकी साक्ष्य एवं मुखविर तंत्र को सक्रिय कर कड़ी से कडी जोड़ते हुए मामले का खुलासा किया। मुखबिर तंत्र से मिली जानकारी के अनुसार मृतक  गांव के दो लड़कों के साथ अतिंम वार वानमोर से ग्वालियर आते हुए देखा गया था। सूचना पुख्ता होने पर दोनों दोस्तों को हिरासत में लिया गया। दोनों दोस्तों ने पूछताछ में हत्या करने की बात स्वीकार कर ली।  हत्या का कारण मृतक के द्वारा आरोपीगण के परिवार के साथ अवैध संबंधों का शक होना बताया।  

 उन्होंने बताया की हत्या के बाद अन्य तीन दोस्तों की मदद से तक के शव को प्लास्टिक की बोरी में बांधकर कुएं में फैक दिया था। मामले में अभी तक तीन आरोपी गिरफ्तार किये जा चुके है आरोपीगणों की निशादेही पर हत्या में प्रयुक्त खून लगा पत्थर एवं मोटरसाईकिल बरामद कर ली गयी है तथा मामले में फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Tags:    

Similar News