SwadeshSwadesh

महाआर्यमन सिंधिया ने पहली बार कार्यकर्ताओं के साथ मनाया जन्मदिन

जन्मदिन जयविलास पैलेस के परिसर में मनाया

Update: 2021-11-17 15:59 GMT

ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र महाआर्यमन का बुधवार को ग्वालियर में जन्मदिन बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। बुधवार को महाआर्यमन भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच रहें, कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से चर्चा की, शाम को केक काटकर उनके साथ ही अपना जन्मदिन मनाया। ऐसा पहली बार हुआ कि महाआर्यमन जनता व कार्यकर्ताओं के साथ किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में अपना जन्मदिन मनाने के लिए आए। उन्होंने अपना जन्मदिन जयविलास पैलेस के परिसर में कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मनाया। इस दौरान लगभग आधा सैकड़ा से ज्यादा केक काटे गए, तो वही सिंधिया समर्थकों ने उन्हें लड्डुओं से तौला। इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी हुई है।

जन्मदिन पर मिले स्नेह का दिया धन्यवाद-

महाआर्यमन ने अपने जन्मदिन पर जनता के प्रेम व आर्शीवाद पर धन्यवाद दिया। मीडिया से बातचीत में महाआर्यमन ने कहा कि इतने प्रेम के लिए जनता का धन्यवाद। उन्होंने कहा कि जनता ने उनसे मुलाकात की है और मैं लोगों से मिल रहा हूं।

कार्यकर्ता में दिखा उत्साह-

महाआर्यमन के जन्मदिन को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया। ग्वालियर के अलावा अंचल के अन्य जिलों से भी भाजपा कार्यकर्ता व सिंधिया समर्थक नेता जन्मदिन कार्यक्रम में पहुंचे। ग्वालियर शहर में उनके हजारों बैनर व पोस्टर लगाए गए।

Tags:    

Similar News