SwadeshSwadesh

पूर्व सांसद रामसेवक सिंह के बेटे के घर हुई चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Update: 2020-11-16 10:15 GMT

ग्वालियर। शहर के माधवनगर में स्थित कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद रामसेवक सिंह के बेटे धर्मवीर सिंह गुर्जर के घर से चोर लाखों रुपये की कीमत के गहने व पैसा चोरी कर ले गए। घटना के समय घर में कोई नहीं था। धर्मवीर सिंह दोस्तों के साथ बहार गए हुए थे, वही उनकी पत्नी घर में ताला लगाकर मायके गई हुई थी। चोरी की जानकारी आज सोमवार सुबह पता चली। जिसके झांसी रोड थाना प्रभारी पंकज त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।  चोरी का सुराग लगाने के लिए पुलिस ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट एवं स्निफर डॉग को भी मौके पर बुलाया लेकिन चोरों का अब तक कोई सुराग नहीं मिला।  

 जानकारी के अनुसार,पूर्व सांसद रामसेवक सिंह के पुत्र परिवार सहित माधवनगर स्थित अपने बंगले में रहते है। दीपावली के मौके पर उनकी पत्नी मायके गई हुई थी और वह भी दोस्तों के साथ बाहर थे। रात के समय सुने घर में ताले लगे हुए थे। सुबह जब धर्मवीर वापस आये तो उन्हें घर के ताले टूटे मिले और अलमारी एवं घर का अन्य सामान बिखरा हुआ था।  जिसके बाद उन्होंने पुलिस को चोरी की सूचना दी।  

बताया जा रहा है की चोर रात के समय बाउंड्रीवाल फांदकर घर में घुसे थे। एक से अधिक चोरों के होने की आशंका भी जताई जा रही है। कितना और क्या सामान चोरी हुआ है अब तक इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस चोरों की तलाश के लिए बंगले के नजदीक लगे सभी सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है। पुलिस का कहना है जल्द ही सभी चोरो की जानकारी सामने आएगी


Tags:    

Similar News