लोकायुक्त का छापा, कलेक्ट्रेट में रिश्वत लेता बाबू रंगे हाथों गिरफ्तार

Update: 2020-10-29 11:11 GMT

ग्वालियर। शहर में कलेक्टर कार्यालय के एक बाबू को लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ ड्रग इंस्पेक्टर ने लाइसेंस बनाने के बदले रिश्वत की मांग की थी। जिसकी शिकायत मिलने पर लोकायुक्त पुलिस ने कार्यवाही की। कलेक्ट्रेट में लोकायुक्त की कार्रवाई से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।।  

जानकारी के अनुसार फरियादी महेंद्र बाथम निवासी मैना वाली गली एक फार्मासिस्ट है। उन्होंने ड्रग लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदन किया था।  जिसके बदले में ड्रग इंस्पेक्टर अजय ठाकुर ने 30 हजार रूपए रिश्वत की मांग की। दोनों के बीच 25 हजार रूपए में मामला तय हुआ। महेंद्र बाथम ने इसकी शिकायत लोकायुक्त पुलिस में की। जिसके बाद कार्यवाही करते हुए लोकायुक्त पुलिस ने छापा मारकर अजय ठाकुर को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।  



Tags:    

Similar News