सास के गहने मांगने पर बहू ने रची डकैती की झूठी कहानी, पुलिस हुई चकरघिन्नी
ग्वालियर, न.सं.। महिला के घर देर रात बोलेेरों से तीन बदमाश आए और गहने लूटने के बाद उसके साथ जबरन दुष्कर्म कर फरार हो गए। सनसनीखेज घटना की सृचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जब महिला से घटना के संबंध में बारीकी से पूछताछ की तो वह टूट गई और लूटपाट व दुष्कर्म की घटना रची हुई कहानी निकली। महिला को सास ने जो गहने दिए थे उसे बेटी के विवाह के लिए मांगने पर महिला ने झूठा षडयंत्र रचा था।
बहोड़ापुर थाना क्षेत्र स्थित मूर्ति पहाड़ी निवासी 24 वर्षीय काजल धाकड़ काल्पनिक नाम ने पुलिस को सूचना दी कि देर रात जब वह घर में अकेली थी तभी बोलेरों जीप से तीन बदमाश उसके घर आ धमके। बदमाशों ने महिला के घर में घुसते ही सबसे पहले अलमारी में रखे सोने के गहने लूट लिए और भागने से पहले उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। भागते समय बदमाश उसे धमकी देकर भागे थे। महिला के साथ हुई घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए बदमाशों की तलाश शुरु कर दी। पुलिस ने काजल के घर आगे लगा एक सीसीटवी चेक किया तो कोई चार पहिया वाहन उस समय आते दिखाई नहीं दिया जिस समय महिला घटना होना बता रही है। पुलिस को महिला की बातों पर संदेह होने पर जब सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गई और जब पुलिस को उसने कहानी सुनाई माथा पीट लिया। महिला की शिकायत पर पुलिस चार घंटे से भी ज्यादा समय तक चकरघिन्नी होती रही। महिला के कहानी सुनाने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।
गहनों के लिए रचा षडयंत्र
काजल के पहले पति की मौत के बाद उसने दूसरे व्यक्ति से विवाह कर लिया। पति ट्रक चलाता है। सास ससुर ने काजल के लिए गहने बनवाए थे वह उसके ही पास रखे हुए हैं। काजल की ननद का विवाह करना है इसलिए सास ने उससे गहने वापस करने को कहा। जबकि काजल गहने देने को तैयार नहीं थी। गहने वह मायके में मां के पास मोहना में रखकर आ गई थी। काजल गहने नहीं देना चाहती थी इसलिए उसने पुलिस को गुमराह करते हुए झूठा षडयंत्र रचा।
महिला ने डकैती और दुष्कर्म की पुलिस को झूठी सूचना दी थी। महिला ने गहने न देने के लिए यह कहानी बनाई थी।
मृगाखी डेका
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक