SwadeshSwadesh

बन्दूक की सफाई के दौरान चली गोली, युवक की मौत

Update: 2020-06-14 14:32 GMT
प्रतीकात्मक फोटो

ग्वालियर। शहर के शताब्दीपुरम में सुबह के समय क बेहद चौकाने वाली  खबर सामने आई। बन्दूक की सफाई कर रहे युवक के हाथों में थमी बन्दूक अचानक से गोली चल गई। गोली सफाई कर रहे युवक की सीने में लग गई।गोली लगते ही युवक के परिजनतुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  

जानकारी के अनुसार महराजपुरा थाना क्षेत्र में आने वाले शताब्दीपुरम में रहने वाले सुरेंद्र मिश्रा शादी में जाने के लिए बन्दूक की सफाई कर रहा था।  सफाई के दौरान अचानक से गोली चल गई। जोकी सीधे युवक के सीने में घुस गई। जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।  गोली की आवाज सुनते ही परिजन उसके पास पहुंचे।  घायल सुरेंद्र को वह एक निजी अस्पताल ले गए।  जहाँ डॉक्टर्स ने इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।  घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मार्ग कायम कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।     


Tags:    

Similar News