Mahila Samanvay All India Meeting Gwalior

महिला समन्वय की अखिल भारतीय बैठक ग्वालियर में 26 सितंबर से, संघ के सह सरकार्यवाह भी होंगे मौजूद

ग्वालियर में 26 और 27 सितंबर को महिला समन्वय की अखिल भारतीय बैठक होगी। इसमें संघ के संघ के सह सरकार्यवाह सहित 350 महिला प्रतिनिधि सहभागिता करेंगी।<br/> नौ सत्रों में सामाजिक विषयों पर मंथन होगा।

By : संजय चतुर्वेदी
महिला समन्वय की अखिल भारतीय बैठक ग्वालियर में 26 सितंबर से, संघ के सह सरकार्यवाह भी होंगे मौजूद

महिला समन्वय बैठक ग्वालियर में

ग्वालियर।  महिला समन्वय की अखिल भारतीय बैठक 26 और 27 सितंबर को एलएनआईपीई के रवीन्द्र नाथ टैगोर सभागार में आयोजित होगी। बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विविध आनुषंगिक संगठनों से तथा देश के सभी प्रांतों से विभिन्न स्तर के दायित्वों से जुड़ी करीब 350 महिला प्रतिनिधि एवं प्रमुख बंधु कार्यकर्ता सहित  लगभग 400 कार्यकर्ता सहभागी होंगे।

  बैठक का उद्घाटन 26 सितंबर को सुबह 9:30 बजे होगा। बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह  मुकुंद जी, अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य भैयाजी जोशी, राष्ट्र सेविका समिति की प्रमुख संचालिका शांताक्का, महिला समन्वय की अखिल भारतीय संयोजिका एवं विश्व हिंदू परिषद की अखिल भारतीय उपाध्यक्ष मीनाक्षी ताई विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी।

     दो दिनों में कुल नौ सत्र आयोजित किए जाएंगे। इन सत्रों में महिला समन्वय के कार्य को और अधिक सुदृढ़ करने के साथ समाज एवं देश के समक्ष उपस्थित विभिन्न समस्याओं, पर चिंतन-मनन किया जाएगा। साथ ही इन विषयों के समाधान के लिए भारतीय दृष्टिकोण से विचार-विमर्श किया जाएगा। 

बैठक में महिला विमर्श, युवा संबंधी विषय, विभिन्न संगठन कार्यों में महिलाओं की भूमिका, उपलब्धियाँ आदि पर भी विचार होगा। बैठक में देश के विभिन्न प्रांतों और विभिन्न संगठनों से आईं प्रतिनिधियों के अनुभवों, कार्यों और विचारों के आधार पर महिला समन्वय के कार्य को प्रभावी बनाने पर भी चर्चा होगी। दो दिवसीय विचार-विमर्श के बाद 27 सितंबर को शाम चार बजे समापन सत्र आयोजित किया जाएगा।

संबंधित सामग्री

जीजेयू के 220 कर्मचारियों को 5 महीने से वेतन नहीं, 'स्वदेश' की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने लिया संज्ञान

जीजेयू के 220 कर्मचारियों को 5 महीने से वेतन नहीं, 'स्वदेश' की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने लिया संज्ञान

‘स्वदेश’ की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने GJU के संविदात्मक शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के 30 नवंबर 2026 तक वेतन भुगतान को मंजूरी दी।

Nov 17, 2026
Fake Paneer Seized: रायपुर स्टेशन पर भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दीपावली के बाद भी जारी मिलावटखोरी

Fake Paneer Seized: रायपुर स्टेशन पर भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दीपावली के बाद भी जारी मिलावटखोरी

रायपुर रेलवे स्टेशन पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने भोपाल से ट्रेन से आया करीब 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया। नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

Nov 15, 2026
RRB NTPC Last Date: आरआरबी एनटीपीसी आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी; आज रात 11:59 तक भर सकेंगे फॉर्म

RRB NTPC Last Date: आरआरबी एनटीपीसी आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी; आज रात 11:59 तक भर सकेंगे फॉर्म

रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 15 नवंबर कर दी है। 1688 पदों के लिए रात 11:59 बजे तक फॉर्म भरे जा सकेंगे।

Nov 15, 2026
INDvsNZ ODI Series: भारत ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड में जीती वनडे सीरीज, 209 रन डिफेंड कर पांचवां मैच 22 रन से जीता

INDvsNZ ODI Series: भारत ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड में जीती वनडे सीरीज, 209 रन डिफेंड कर पांचवां मैच 22 रन से जीता

भारत ने न्यूजीलैंड में 7 साल बाद वनडे सीरीज 3-2 से जीती। माउंट माउंगानुई में पांचवें मैच में 209 रन का स्कोर डिफेंड कर 22 रन से जीत मिली। तेज गेंदबाजों ने 7 विकेट लिए।

Nov 15, 2026
Birsa Munda Jayanti: बस्तर से सरगुजा तक बदल रही जनजातीय अंचलों की तस्वीर, 6691 गांवों में अभियान

Birsa Munda Jayanti: बस्तर से सरगुजा तक बदल रही जनजातीय अंचलों की तस्वीर, 6691 गांवों में अभियान

जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में पीएम जनमन और धरती आबा अभियान से 6691 गांव जोड़े गए हैं। 733 करोड़ की मंजूरी, नए छात्रावास, एकलव्य स्कूल और मोबाइल मेडिकल यूनिट भी शामिल हैं।

Nov 15, 2026