Trump Putin Xi Meet at APEC Dinner in Shenzhen

Trump Putin Xi Meet: ट्रम्प, पुतिन और जिनपिंग एक मंच पर, शेनझेन के APEC डिनर में दिखे तीनों नेता

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प, रूसी राष्ट्रपति पुतिन और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग शेनझेन में APEC समिट के डिनर में एक साथ दिखे। तीनों नेताओं के बीच गुरुवार को त्रिपक्षीय बैठक होगी।

By : संजय चतुर्वेदी
Trump Putin Xi Meet: ट्रम्प, पुतिन और जिनपिंग एक मंच पर, शेनझेन के APEC डिनर में दिखे तीनों नेता

Trump Putin Xi Meet at APEC Dinner in Shenzhen

विदेश। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन चीन के शेनझेन में APEC समिट के स्वागत डिनर में एक साथ नजर आए। तीनों नेताओं के बीच कल त्रिपक्षीय बैठक होगी, जिसमें ईरान युद्ध और परमाणु हथियारों के इस्तेमाल समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।

प्रोटोकॉल तोड़कर एयरपोर्ट पहुंचे जिनपिंग

इससे पहले जिनपिंग ने प्रोटोकॉल तोड़कर शेनझेन एयरपोर्ट पर ट्रम्प का स्वागत किया। वे पहली बार किसी विदेशी नेता को रिसीव करने खुद एयरपोर्ट पहुंचे। आमतौर पर यह जिम्मेदारी दूसरे अधिकारी निभाते हैं। एयरपोर्ट पर दोनों नेताओं ने एक दूसरे को गले लगाया। एक बच्ची ने ट्रम्प को फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया।

डिनर में ट्रम्प टेबल के बीच, बगल में जिनपिंग

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक डिनर में ट्रम्प टेबल के बीच में बैठे थे और उनकी बाईं ओर जिनपिंग बैठे थे। जब पत्रकारों को वहां से बाहर भेजा गया, तब दोनों नेता ट्रांसलेटर के जरिए बातचीत कर रहे थे। उधर पुतिन बुधवार को शेनझेन में जिनपिंग के साथ बैठक में भी शामिल हुए।

जिनपिंग बोले, बातचीत से अमेरिका के साथ रिश्ते बेहतर होंगे

जिनपिंग ने ट्रम्प से कहा कि उन्हें उम्मीद है कि दोनों देशों के बीच बातचीत से रिश्ते बेहतर होंगे और उनमें स्थिरता आएगी। चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक जिनपिंग ने कहा कि दोनों देशों को एक दूसरे का सम्मान करना चाहिए और मिलकर काम करना चाहिए। जिनपिंग ने सितंबर में अपनी अमेरिका यात्रा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उस दौरान ट्रम्प और उनकी पत्नी खुद एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने पहुंचे थे। चीन ने भी ट्रम्प का स्वागत करके उसी परंपरा को आगे बढ़ाया है।

APEC CEO समिट में जिनपिंग के बयान

जिनपिंग ने कहा कि सभी देशों को खुले व्यापार और निवेश को बढ़ावा देना चाहिए। दुनिया को WTO के केंद्र वाली व्यापार व्यवस्था बनाए रखनी चाहिए, ताकि देशों के बीच व्यापार के नियम बने रहें। उन्होंने औद्योगिक और सप्लाई चेन को स्थिर रखने पर भी जोर दिया, ताकि सामान की सप्लाई में रुकावट न आए। जिनपिंग ने कहा कि चीन अपने उद्योगों को मजबूत करने और नई तकनीक विकसित करने में निवेश जारी रखेगा, जिससे दूसरे देशों को भी फायदा होगा। चीन दूसरे देशों के लिए अपना बाजार और खोलेगा और आयात पर लगने वाला टैक्स यानी टैरिफ कम करेगा। उन्होंने संरक्षणवाद और एकतरफा फैसलों के खिलाफ खड़े रहने की बात भी कही।

21 देशों के नेता APEC समिट में शामिल

APEC समिट 18 और 19 नवंबर को शेनझेन में हो रही है। इसमें एशिया-पैसिफिक क्षेत्र की 21 अर्थव्यवस्थाओं के नेता शामिल हो रहे हैं। इनमें अमेरिका, चीन, रूस, जापान, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर और इंडोनेशिया जैसे देश हैं। नेताओं की फैमिली फोटो में जिनपिंग और उनकी पत्नी पेंग लियुआन सबसे आगे बीच में खड़े हैं और ट्रम्प उनके ठीक बगल में नजर आ रहे हैं। चीन 12 साल बाद तीसरी बार इस समिट की मेजबानी कर रहा है। इस साल की थीम बिल्डिंग एशिया पैसिफिक कम्युनिटी टू प्रॉस्पर टुगेदर है, यानी मिलकर तरक्की करने वाला एशिया पैसिफिक समुदाय।

संबंधित सामग्री

बैतूल में शराब छुड़ाने के नाम पर पिलाया जहरीला काढ़ा, 2 की मौत, 5 की हालत गंभीर

बैतूल में शराब छुड़ाने के नाम पर पिलाया जहरीला काढ़ा, 2 की मौत, 5 की हालत गंभीर

बैतूल में शराब की लत छुड़ाने के नाम पर पिलाए गए जड़ी-बूटी के घोल से 2 लोगों की मौत हो गई। 5 मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Nov 18, 2026
MP DA Hike: एमपी में चौथे से छठवें वेतनमान वालों का डीए बढ़ा, नवंबर की सैलरी में मिलेगा नकद लाभ

MP DA Hike: एमपी में चौथे से छठवें वेतनमान वालों का डीए बढ़ा, नवंबर की सैलरी में मिलेगा नकद लाभ

मध्यप्रदेश सरकार ने चौथे, पांचवें और छठवें वेतनमान वालों का डीए बढ़ाया है। 1 अक्टूबर 2026 से मिलेगा नकद लाभ, एरियर तीन किस्तों में आएगा। नगरीय निकायों के पेंशनर्स की डीआर भी बढ़ी।

Nov 18, 2026
Police Transfer:  छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे का बड़ा फेरबदल, 3 थाना प्रभारियों की अदला-बदली, साइबर सेल में नया प्रभारी

Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे का बड़ा फेरबदल, 3 थाना प्रभारियों की अदला-बदली, साइबर सेल में नया प्रभारी

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में एसपी रत्ना सिंह ने 9 पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं। मनेंद्रगढ़, खड़गवां और झगराखांड थानों के प्रभारी बदले गए, साइबर सेल को भी नया प्रभारी मिला।

Nov 18, 2026
British royal couple: ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और केट ने पीएम मोदी से की मुलाकात, 10 साल बाद भारत दौरे पर

British royal couple: ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और केट ने पीएम मोदी से की मुलाकात, 10 साल बाद भारत दौरे पर

ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट ने बुधवार को दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की। दोनों के बीच व्यापार, रक्षा और टेक्नोलॉजी पर बात हुई। यह उनकी 10 साल बाद भारत यात्रा है।

Nov 18, 2026
INDvsNZ test Match: 58 साल से वेलिंगटन में जीत को तरस रहा भारत, बुमराह की वापसी से बदलेगी किस्मत

INDvsNZ test Match: 58 साल से वेलिंगटन में जीत को तरस रहा भारत, बुमराह की वापसी से बदलेगी किस्मत

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट की सीरीज बुधवार रात 3:30 बजे वेलिंगटन में शुरू होगी। भारत यहां 58 साल से नहीं जीता और बुमराह एक साल बाद टेस्ट में लौट रहे हैं।

Nov 18, 2026