Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश

Ayodhya Jail strike

Ayodhya Jail strike: अयोध्या जिला कारागार में भूख हड़ताल से हड़कंप! जेलर पर प्रताड़ना का आरोप

अयोध्या जिला कारागार में कुछ कैदियों के भूख हड़ताल पर बैठने की सूचना से जेल प्रशासन में हलचल मच गई। मामले का खुलासा सोहावल निवासी एक व्यक्ति ने किया, जो अपने एक परिचित बंदी से मुलाकात करने जेल...


ayodhya jail strike अयोध्या जिला कारागार में भूख हड़ताल से हड़कंप जेलर पर प्रताड़ना का आरोप 

Ayodhya Jail strike: अयोध्या जिला कारागार में भूख हड़ताल से हड़कंप! जेलर पर प्रताड़ना का आरोप  |

समीर शाही, अयोध्या: अयोध्या जिला कारागार में कुछ कैदियों के भूख हड़ताल पर बैठने की सूचना से जेल प्रशासन में हलचल मच गई। मामले का खुलासा सोहावल निवासी एक व्यक्ति ने किया, जो अपने एक परिचित बंदी से मुलाकात करने जेल पहुंचा था।

महिला जेलर पर प्रताड़ना का आरोप

उस व्यक्ति का दावा है कि कुछ कैदी महिला जेलर के व्यवहार और कथित प्रताड़ना से नाराज होकर भूख हड़ताल पर बैठ गए थे। उसने यह भी आरोप लगाया कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में बंद आठों आरोपियों को जेल में विशेष (लग्जरी) सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। हालांकि, इस आरोप की फिलहाल किसी आधिकारिक स्तर पर पुष्टि नहीं हुई है।

क्या कहते है जेल अधीक्षक?

उधर, जेल अधीक्षक ने बताया कि तीन-चार बंदी महिला जेलर से किसी बात को लेकर नाराज थे। जेल प्रशासन ने उनसे बातचीत कर उनकी नाराजगी दूर की, जिसके बाद सभी ने भूख हड़ताल समाप्त कर दी। उनके अनुसार वर्तमान में सभी बंदी नियमित रूप से भोजन कर रहे हैं और जेल की स्थिति पूरी तरह सामान्य है।

Related to this topic: