Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश > लखनऊ

Nanak Deen Bhurji

Nanak Deen Bhurji: लखनऊ विधायक आवास में बड़ा हादसा, सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री

राजधानी लखनऊ के लालबाग स्थित विधायक आवास में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। पूर्व मंत्री नानक दीन भुर्जी सातवीं मंजिल से नीचे गिर गए...


nanak deen bhurji लखनऊ विधायक आवास में बड़ा हादसा सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री 

Nanak Deen Bhurji: लखनऊ विधायक आवास में बड़ा हादसा, सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री  |

डॉ. अतुल मोहन सिंह, लखनऊ: राजधानी लखनऊ के लालबाग स्थित विधायक आवास में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। पूर्व मंत्री नानक दीन भुर्जी सातवीं मंजिल से नीचे गिर गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। उन्हें तत्काल उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वह किन परिस्थितियों में सातवीं मंजिल से गिरे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Related to this topic: