Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

Hardoi Police Raid

Hardoi Police Raid: बहन की तलाश में ओयो होटल पहुंचे भाई-बहन, फिर पुलिस ने मारा छापा

सिटी कोतवाली क्षेत्र में एक युवती के अचानक घर से लापता होने और मोबाइल बंद मिलने से परिजनों में हड़कंप मच गया।


hardoi police raid बहन की तलाश में ओयो होटल पहुंचे भाई-बहन फिर पुलिस ने मारा छापा

Hardoi Police Raid: बहन की तलाश में ओयो होटल पहुंचे भाई-बहन, फिर पुलिस ने मारा छापा |

बृजेश कबीर, हरदोई: सिटी कोतवाली क्षेत्र में एक युवती के अचानक घर से लापता होने और मोबाइल बंद मिलने से परिजनों में हड़कंप मच गया। काफी देर तक युवती के नहीं लौटने पर उसका भाई और बहन तलाश में निकले। इसी दौरान उन्हें युवती के बावन रोड स्थित एसआर ओयो होटल में होने की सूचना मिली। दोनों वहां पहुंचे और युवती की तलाश में कमरों की जांच कराने को कहा। आरोप है, होटल कर्मचारी ने सहयोग के बजाय अभद्रता की। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

जिसकी खोज में रेड, नही मिली युवती 

सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और होटल का एंट्री रजिस्टर खंगाला। जांच में कई कमरों में ठहरे लोगों की जानकारी रजिस्टर में दर्ज नहीं मिली। इस पर पुलिस ने होटल प्रबंधन को फटकार लगाई। इसके बाद भाई-बहन और महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में होटल के कमरों की जांच कराई गई। पुलिस को कई जोड़े मिले, लेकिन तलाश की जा रही युवती होटल में नहीं मिली। पुलिस ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारी को पूछताछ के लिए ले गई। होटल का एंट्री रजिस्टर भी कब्जे में ले लिया।

कोतवाल संजय त्यागी के अनुसार, परिजनों ने युवती के होटल में होने की आशंका जताई थी, लेकिन वह वहां नहीं मिली। एंट्री रजिस्टर में अनियमितताओं को लेकर होटल के रिकॉर्ड और वहां ठहरने वालों की जानकारी की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related to this topic: