पूर्व सपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संदर्भ में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भाजपा नेताओं ने पलटवार किया है।
Hardoi Politics: पूर्व सपा जिलाध्यक्ष की संघ पर अभद्र टिप्पणी, भाजपा नेताओं ने बताया जाहिल |
बृजेश कबीर, हरदोई: पूर्व सपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संदर्भ में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भाजपा नेताओं ने पलटवार किया है। जीतू ने पोस्ट में प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, परिवहन मंत्री, लोकसभा अध्यक्ष, कृषि मंत्री, रक्षा मंत्री और बिजली मंत्री समेत केंद्र सरकार के कई प्रमुख पदों पर आरएसएस से जुड़े लोगों के होने का जिक्र करते हुए सवाल उठाया, इन पदों पर नियुक्ति सरकार करती है या संघ प्रमुख मोहन भागवत? उन्होंने पोस्ट में आरएसएस को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए शिक्षा मंत्री के चयन पर भी सवाल उठाया।
संदीप ने कहा- जाहिल जीतू जालीदार टोपी ही लगाएं
पूर्व सपा जिलाध्यक्ष की पोस्ट पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, पोस्ट में जिन लोगों के नाम लिए गए हैं, वे सभी जनता के चुने प्रतिनिधि हैं। आरएसएस राष्ट्रवादी विचारधारा वाला संगठन है, जिस विचारधारा से सपा और उसके नेताओं का कोई लेना-देना नहीं है। संदीप ने कहा, पोस्ट से जाहिलियत प्रदर्शित होती है और उन्हें जालीदार टोपी लगाकर जाहिलियत की ही बात करनी है
प्रीतेश बोले नेहरू ने दिया था न्यौता
भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित ने जवाब में कहा, धर्मेंद्र प्रधान बाल स्वयंसेवक रहे हैं। उनकी पृष्ठभूमि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की है। प्रधान के पिता भी स्वयंसेवक थे। प्रीतेश ने आरएसएस के सामाजिक कार्यों का उल्लेख किया। कहा, 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान स्वयंसेवकों ने सैनिकों के लिए रक्तदान, राहत सामग्री पहुंचाने, शरणार्थियों की सहायता और प्रशासनिक व्यवस्थाओं में सहयोग किया था। तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने 1963 के गणतंत्र दिवस समारोह की परेड में आरएसएस स्वयंसेवकों को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया था।