Bhopal Collector Priyank Mishra Bailable Warrant

Collector Warrant: भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के खिलाफ जमानती वारंट, हाईकोर्ट में सुनवाई में सख्त फैसला

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने आदेश का पालन न होने पर भोपाल कलेक्टर कार्यालय के पदधारी की उपस्थिति के लिए 5 हजार रुपए का जमानती वारंट जारी करने का आदेश दिया है।

By : स्वदेश डेस्क
Collector Warrant: भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के खिलाफ जमानती वारंट, हाईकोर्ट में सुनवाई में सख्त फैसला

Bhopal Collector Bailable Warrent

जबलपुर। मध्यप्रदेश में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। प्रदेश के जबलपुर स्थित उच्च न्यायालय ने भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा की अनुपस्थिति और पूर्व आदेश का पालन नहीं होने पर सख्त रुख अपनाया है।

कलेक्टर कार्यालय के पदधारी के खिलाफ वारंट

कोर्ट के न्यायाधीश दीपक खोत ने शनिवार को कार्यालय कलेक्टर, भोपाल के वर्तमान पदधारी की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए 5 हजार रुपए का जमानती वारंट जारी करने का आदेश दिया।

पहले भी जारी हुआ था वारंट

इसी मामले में 11 सितंबर को न्यायाधीश विवेक जैन ने तत्कालीन कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के खिलाफ 500 रुपए का जमानती वारंट जारी किया था।

मुआवजे पर कोर्ट की आपत्ति

बता दें कि 11 सितंबर की सुनवाई में कोर्ट ने पाया कि अनुपालन रिपोर्ट में केवल 80 वर्ग फीट सड़क के लिए अर्जित जमीन के मुआवजे की जानकारी दी गई है। अतिरिक्त जमीन के इस्तेमाल और उसके मुआवजे पर कोई विचार नहीं किया गया।

वारंट जारी होने वाले कलेक्टर प्रियंक कौन?

उत्तर प्रदेश के रहने वाले प्रियंक मिश्रा 2013 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने अर्थशास्त्र विषय में एमफिल की डिग्री हासिल की है। प्रशासनिक सेवा में रहते हुए उन्होंने मध्य प्रदेश के कई अहम पदों पर जिम्मेदारी निभाई है। वर्ष 2020 से 2022 तक वे कटनी जिले के कलेक्टर रहे। इसके बाद 2022 में उन्हें धार जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई, जहां उन्होंने 2026 तक कलेक्टर के रूप में काम किया। इससे पहले वे जबलपुर जिला पंचायत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

संबंधित सामग्री

भगवान की चौखट पर जलाते हैं आस्था के दीप, खुद के घर में रोजी-रोटी का संकट; 10 हजार मानदेय की आस

भगवान की चौखट पर जलाते हैं आस्था के दीप, खुद के घर में रोजी-रोटी का संकट; 10 हजार मानदेय की आस

मंदिरों में सुबह से शाम तक भगवान की सेवा, पूजा-पाठ और भोग की व्यवस्था संभालने वाले पुजारियों की आर्थिक स्थिति एक बार फिर चर्चा में है

Nov 29, 2026
Jharkhand Road Accident: रामगढ़ में सड़क हादसे में बिहार नालंदा के 13 लोगों की मौत, रजरप्पा जा रहे थे श्रद्धालु

Jharkhand Road Accident: रामगढ़ में सड़क हादसे में बिहार नालंदा के 13 लोगों की मौत, रजरप्पा जा रहे थे श्रद्धालु

झारखंड के रामगढ़ में एनएच-33 पर स्कॉर्पियो हादसे में नालंदा के 13 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। मृतकों में चार बच्चे हैं और एक घायल अस्पताल में भर्ती है।

Nov 29, 2026
Gwalior Promising City: स्वच्छता में अव्वल नहीं, नंबर 1 बनने की दिशा में ग्वालियर को मिला सम्मान

Gwalior Promising City: स्वच्छता में अव्वल नहीं, नंबर 1 बनने की दिशा में ग्वालियर को मिला सम्मान

ग्वालियर को स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में स्टेट फर्स्ट प्रॉमिसिंग सिटी का पुरस्कार मिला है। यह नंबर 1 शहर का खिताब नहीं, बल्कि स्वच्छता के प्रयासों की पहचान है।

Nov 29, 2026
Sagar PM Awas Damaged: सागर के मेनपानी में तीन साल में जर्जर हुए पीएम आवास, 80 फीसदी मकानों में दरारें

Sagar PM Awas Damaged: सागर के मेनपानी में तीन साल में जर्जर हुए पीएम आवास, 80 फीसदी मकानों में दरारें

सागर के मेनपानी में पीएम आवास योजना के मकान तीन साल में ही जर्जर हो गए हैं। करीब 80 फीसदी मकानों में सीलन और दरारें हैं, 70 फीसदी से ज्यादा मकान खाली हैं।

Nov 29, 2026
California Earthquake: कैलिफोर्निया में भूकंप से मची हलचल, एयरपोर्ट से लौटाई फ्लाइट्स; 45 मिनट तक आफ्टरशॉक

California Earthquake: कैलिफोर्निया में भूकंप से मची हलचल, एयरपोर्ट से लौटाई फ्लाइट्स; 45 मिनट तक आफ्टरशॉक

अमेरिका के कैलिफोर्निया में 5.0 तीव्रता का भूकंप आया। लॉस एंजेलिस एयरपोर्ट पर उतर रही फ्लाइट्स को लौटाना पड़ा और एल सेगुंडो रिफाइनरी से आग की लपटें दिखीं।

Nov 29, 2026