SwadeshSwadesh

भाजपा के निलंबित विधायकों ने समानांतर सत्र चलाया, कई जगह प्रदर्शन

Update: 2021-07-06 12:47 GMT

नईदिल्ली। विधानसभा से एक साल के लिए 12 विधायकों के निलंबित होने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आक्रामक भूमिका अपनाते हुए मंगलवार को जगह-जगह प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। विधानभवन की सीढ़ियों पर बैठकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल, विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस, विधानपरिषद के नेता प्रतिपक्ष प्रवीण दरेकर सहित भाजपा विधायकों ने महाविकास आघाड़ी सरकार के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा के विधायकों ने सदन के बाहर अपना समानांतर विधानसभा सत्र शुरू किया है।इसी तरह मुंबई, नागपुर, पुणे सहित कई शहरों में भाजपा ने इस मुद्दे पर जोरदार आंदोलन किया।

प्रवीण दरेकर ने कहा कि महाविकास आघाड़ी सरकार के भ्रष्टाचार के मामलों को विपक्ष जोरदार तरीके से सभागृह में उठा रहा था। इसी वजह से महाविकास आघाड़ी सरकार ने विपक्ष की आवाज बंद करने के लिए भाजपा के 12 विधायकों को साजिश के तहत निलंबित कर दिया है।दरेकर ने कहा कि विधानभवन में सरकार भले ही बहुमत के जोर पर विपक्ष को दबाने का प्रयास करें, भाजपा जनता के बीच अपनी आवाज बुलंद करने वाली है।

विधानभवन में भाजपा विधायक मंगलवार को कामकाज में शामिल नहीं हुए और विधानभवन परिसर में ही प्रदर्शन जारी रखा है। इसी तरह मुंबई, नागपुर,पुणे सहित ठाणे में भाजपा कार्यकर्ताओं ने महाविकास आघाड़ी सरकार के विरोध में जोरदार आंदोलन किया है।  


Tags:    

Similar News