SwadeshSwadesh

कश्मीर घाटी जुड़ेगी रेल लाइन से , बनेगा विश्व का सबसे ऊँचा पूल

Update: 2020-01-11 13:19 GMT

नईदिल्ली।  कश्मीर घाटी को रेल यातायात द्वारा देश से जोड़ने के लिए चिनाब नदी पर विश्व के सबसे ऊँचे रेलवे पुल का निर्माण हो रहा है। इस पुल के निर्माण के बाद कश्मीर घाटी तक ट्रेन यातायात संभव हो सकेगा। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर जानकारी दी कि कश्मीर घाटी को रेल मार्ग से जोड़ने के लिये चिनाब नदी पर विश्व का सबसे ऊंचा रेलवे पुल बन रहा हैं।  जोकि 
निर्धारित निर्माण समय सीमा से पूर्व बनकर तैयार हो जायेगा। इस पूल के बनने के बाद घाटी तक ट्रेन की पहुँच होने से इस क्षेत्र में पर्यटन, उद्योग और विकास के रास्ते खुलेंगे।  उन्होंने ट्वीट द्वारा बताया की यह पुल आधुनिक इंजीनियरिंग का बेहतरीन उदाहरण साबित होगा।

यह पूल 1200 करोड़ रुपए की लागत से बनकर तैयार होगा। अर्ध चंद्राकार आकर के इस पुल की ऊंचाई एफिल टावर से 35 मीटर ज्यादा होगी। इस पर ट्रेने 100 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकेंगी।यह विश्व की  सबसे ऊंची रेलवे लाइन पर बनने वाला पूल होगा जो भूकंप तेज हवाओ , आंधी तूफ़ान आदि से सुरक्षित रहेगा। यह दो साल में साल 2021 तक बनकर तैयार हो जायेगा।  


Tags:    

Similar News