SwadeshSwadesh

ईवीएम में खराबी पर धृतराष्ट्र की भूमिका निभा रहा चुनाव आयोग : आप

Update: 2019-04-24 08:18 GMT

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने मतदान के दौरान ईवीएम में होने वाली खराबी पर चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल खड़ा किया है। आप नेता संजय सिंह ने आयोग की तुलना धृतराष्ट्र से की है।

बुधवार को संजय सिंह ने कहा कि ईवीएम की गड़बड़ीयों पर चुनाव आयोग धृतराष्ट्र की भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा है कि मुंबई में राजनीतिक दलों ने 50 फीसदी वीवीपैट पर्चियों और मशीन के वोट के मिलान की मांग की है। सिंह ने पूछा कि आख़िर वोटों की सही गिनती करने में चुनाव आयोग को क्या समस्या है?

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित आम आदमी पार्टी के कई नेताओं ने मंगलवार को हुए तीसरे चरण के मतदान के दौरान गोवा और केरल में ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। 

Similar News